भारतीय मूल की अमेरिकी पोर्न स्टार सनी लियोन फिल्म 'जिस्म-2' की शूटिंग के लिए गुरुवार रात को मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई. उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए फिल्म के निर्माता डीनो मोरिया खुद मौजूद थे. उन्होंने सनी का गर्मजोशी से स्वागत किया.
‘जिस्म 2’ को साइन करने के बाद सनी कनाडा वापस चली गई थी और अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है जिस कारण वह भारत वापस लौट आई है. इस फिल्म के लिए सनी ने इंटरनेट की सहायता से हिंदी बोलने की बहुत प्रैक्टिस की है. फिल्म 'जिस्म-2' का पोस्टर पहले ही इंटरनेट में हंगामा मचा चुका है.
कुछ दिन पहले खबरें आई थी कि इस फिल्म का एक गाना इंटरनेट पर लीक हो चुका है तथा लोगों द्वारा काफी पंसद किया गया है.