scorecardresearch
 

इन 2 शोज ने TRP में बनाया था रिकॉर्ड, 18 साल पूरे होने पर एकता कपूर ने कहा शुक्रिया

अनुराग-प्रेरणा के लव सागा पर बेस्ड एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी की आइकॉनिक शोज की लिस्ट में शुमार है. टीवी से इस मोस्ट पॉपुलर शो ने 18 साल पूरे कर लिए हैं.

Advertisement
X
कसौटी जिंदगी की का एक सीन
कसौटी जिंदगी की का एक सीन

अनुराग-प्रेरणा के लव सागा पर बेस्ड एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी की आइकॉनिक शोज की लिस्ट में शुमार है. टीवी से इस मोस्ट पॉपुलर शो ने 18 साल पूरे कर लिए हैं. कसौटी के साथ ही एकता कपूर ने अपना दूसरा शो कुटुंब लॉन्च किया था. दोनों ही कामयाब शोज की लिस्ट में शुमार हैं. इन दोनों शोज को 18 साल पूरे हो गए हैं.

इस खुशी के मौके पर शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर दर्शकों, चैनल और टीम को धन्यवाद किया है. इंस्टा पर वीडियो शेयर कर एकता ने कसौटी की उपलब्धियां भी बताई हैं. मालूम हो कसौटी जिंदगी की इंडियन टेलीविजन का तीसरा सबसे लंबा चलने वाला शो है. शो के नाम सबसे ज्यादा टीआरपी का रिकॉर्ड है.

एकता कपूर ने किया शुक्रिया

एकता कपूर ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- ''18 साल पहले 29 अक्टूबर के दिन मैंने दो शो लॉन्च किए थे. कुटुंब ने सोनी और ने स्टार की टीआरपी रेटिंग्स में धमाल मचा दिया था. दर्शकों, टीम और चैनल्स का शुक्रिया. मैं आप लोगों की हमेशा आभारी रहूंगी. 153 अवॉर्ड्स और 172 नॉमिनेशन के साथ कसौटी जिंदगी की इंडियन टेलीविजन का सबसे पसंदीदा शो बना. इस आइकॉनिक शो को 18 साल पूरे हो गए हैं.''

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@ektaravikapoor) on

कसौटी ने 8 साल तक किया दिलों में राज

बता दें, में सिजेन खान, रोनित रॉय और श्वेता तिवारी लीड रोल में थे. ये शो 2001 में लॉन्च हुआ था और 8 साल तक दर्शकों की पहली पसंद बना रहा. 2018 में कसौटी का रीबूट वर्जन लॉन्च किया गया. इसमें पार्थ समथान, एरिका फर्नांडीज, करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में हैं. वहीं कुटुम्ब में हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान लीड रोल में थे. इस शो को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement