scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

लालकिले की रामलीला: रावण के रोल में शाहबाज खान, बिंदु बने हैं हनुमान

लालकिले की रामलीला: रावण के रोल में शाहबाज खान, बिंदु बने हैं हनुमान
  • 1/7
रामलीला का मंचन इन द‍िनों देश के हर छोटे-बड़े इलाकों में किया जा रहा है. लेकिन इन सब में सबसे मशहूर है द‍िल्ली के लाल किले में होने वाली रामलीला. इस बार भी लाल किला की रामलीला में स‍िने और राजनीत‍ि जगत के कई द‍िग्गज अभिनय कर रहे हैं. इस रामलीला का मंचन लवकुश रामलीला की ओर से लाल किला मैदान में किया जा रहा है.
लालकिले की रामलीला: रावण के रोल में शाहबाज खान, बिंदु बने हैं हनुमान
  • 2/7
दारा स‍िंह के बेटे व‍िंदु दारा स‍िंह भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन लाला किले की रामलीला के लिए वक्त न‍िकाला है. वो यहां इस बार राम भक्त हनुमान का किरदार न‍िभा रहे हैं.

लालकिले की रामलीला: रावण के रोल में शाहबाज खान, बिंदु बने हैं हनुमान
  • 3/7
शिल्पा रायजादा सीता का किरदार निभा रही हैं. वे इन द‍िनों टीवी सीर‍ियल ये र‍िश्ता क्या कहलाता है  में अ‍हम भूमिका निभा रही हैं.
Advertisement
लालकिले की रामलीला: रावण के रोल में शाहबाज खान, बिंदु बने हैं हनुमान
  • 4/7
बॉलीवुड एक्टर और टीवी स्टार शहबाज खान रामलीला में रावण का किरदार न‍िभा रहे हैं. शाहबाज के अलावा कुछ और स‍ितारे भी इस रामलीला में अलग-अलग किरदार न‍िभा रहे हैं.
लालकिले की रामलीला: रावण के रोल में शाहबाज खान, बिंदु बने हैं हनुमान
  • 5/7
टीवी अभिनेता अंगद हसीजा का नाम आपने सुना ही होगा. बता दें रामलीला में अंगद भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं.
लालकिले की रामलीला: रावण के रोल में शाहबाज खान, बिंदु बने हैं हनुमान
  • 6/7
फिल्मों और टीवी के मशहूर स्टार अवतार ग‍िल इसमें व‍िभीषण का किरदार न‍िभा रहे हैं. बहुत सालों से लाल किला मैदान में रामलीला का मंचन हो रहा है. स‍ितारों और द‍िग्गजों की मौजूदगी के कारण यह हर साल चर्चा का केंद्र रही है.
लालकिले की रामलीला: रावण के रोल में शाहबाज खान, बिंदु बने हैं हनुमान
  • 7/7
दिल्ली के चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन शुक्रवार शाम लव-कुश रामलीला में राजा जनक की भूमिका में दिखे. उन्होंने लिखा, "दिल्ली के लवकुश रामलीला कमेटी में माता सीता के पिता राजा जनक की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला. मेरा बचपन लाल किला और चांदनी चौक की रामलीलाओं को देखते हुए बीता है, लेकिन रामलीला मंचन का यह अनुभव मुझे ताउम्र याद रहने के साथ-साथ हमेशा रोमांचित करेगा.
Advertisement
Advertisement