चंद्रमुखी चौटाला फेम टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों पति के साथ गोवा में हॉलीडे मना रही हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कविता ने अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर करते हुए महिलाओं को अपने शरीर को लेकर शर्म करने और बॉडी शेमिंग जैसी बातों पर ध्यान न देने की बात कही है.
कविता की इस वेकेशन की कई फोटोज वायरल हो रही हैं लेकिन उनकी एक फाेटो पर लिखा कैप्शन उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
कविता ने लिखा है कि ये पोस्ट उन सभी महिलाओं के लिए है जो बिकिनी पहनना चाहती हैं लेकिन अपनी बॉडी के कवर्स से उन्हें शर्म आती है. मुझसे बेहतर ये कौन जान सकता है लेकिन मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि हम सबकी बॉडी पर थोड़ा फैट होना चाहिए, स्कार्स भी और सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस भी. माफ करना सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस सिर्फ मेरे लिए था आपके लिए नहीं. कुछ बर्थ मॉर्क्स भी जिन्हें हटाने के लिए हम कई क्रीम और उपाय करते हैं.
तो क्या हुआ? क्या हमें अपना टाइम परफेक्ट शेप्ड मॉडल्स, इंटरनेट की बातों
और ऐसे लोगों को सुनने में बिताना चाहिए जो बॉडी शेमिंग करते हैं? या फिर
हमें जिमिंग, हेल्दी डाइट, फिट बॉडी और खुद के फ्लॉस को यूनिक तरीके से
दिखाने ध्यान देना चाहिए? मेरा सर्वाइकल मुझे चकरासन करने से नहीं रोक
पाया. आपको आपका बेस्ट बर्जन बनने से कोई नहीं रोक सकता. तो सभी सुंदर,
सेक्सी, क्यूट, प्रिटी लेडीज आप सभी यूनिक हो. एक-दूसरे को आगे बढ़ने में
मदद करो और बी पॉवरफुल! सभी लड़कियों को मेरी तरफ से जादू की झप्पी...
कविता का ये पोस्ट उन सभी महिलाओं के लिए है जो अपनी मर्जी से जीना चाहती हैं. कविता के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद और सपोर्ट कर रहे हैं.
कविता ने टीवी शोज से लेकर बॉलीवुड तक काफी काम किया है. साल 2017 में कविता ने अपने फ्रेंड रोनित बिश्वास से शादी कर ली थी.
कविता इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं.