सोमवार को करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर पहुंचीं. तैमूर को इस बार किसी ने गोद में नहीं उठाया था बल्कि वो खुद चलकर जा रहे थे. तैमूर को अक्सर अमृता और नानी बबिता के घर देखा जाता है. हमेशा की तरह तैमूर की ये तस्वीरें भी वायरल हो गईं.
तैमूर ने ऑरेंज पैंट और ब्लू टीशर्ट पहना था. करीना ब्लैक जैगिंग और ब्लू शर्ट में नजर आईं.
करीना और अमृता सालों से बेस्ट फ्रेंड्स हैं और अक्सर एक-दूसरे के घर जाती रहती हैं.
दोनों को साथ में बहुत बार पार्टी करते हुए भी देखा जाता है.
करीना और अमृता को आराम से बैठ कर बात करते हुए भी देखा गया.
करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होगी.
Pictures: Yogen Shah