आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला इस शुक्रवार यानी 8 नवंबर को रिलीज हो गई है. इस फिल्म के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के अलावा फिल्म में जिसने बढ़िया काम करके दिखाया है, वो हैं छोटा बाला यानी सचिन चौधरी.
2/9
फिल्म बाला में आयुष्मान के किरदार बालमुकुंद यानी बाला के बचपन का किरदार निभाने वाले सचिन चौधरी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से जनता का माइंड रिफ्रेश कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कौन हैं सचिन चौधरी.
3/9
सचिन जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं. उन्हें उनकी मिमिक्री और डांसिंग टैलेंट के लिए जाना जाता है.
Advertisement
4/9
असल में सचिन चौधरी, डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल चैंप्स के तीसरे सीजन में नजर आए थे.
5/9
डांस इंडिया डांस में सचिन चौधरी ने अपने डांस से जज गीता कपूर और अहमद खान संग ग्रैंडमास्टर मिथुन चक्रवर्ती को भी अपना मुरीद बना लिया था.
6/9
इसके अलावा शो पर आने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी सचिन को काफी पसंद करते थे.
7/9
सचिन इस शो पर सिर्फ डांसिंग ही नहीं बल्कि कॉमेडी और मिमिक्री भी करते थे. शो पर कई बार उन्होंने अपनी फनी बातों और हरकतों से सभी को एंटरटेन किया था.
8/9
सचिन ने कुछ शोज में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया हुआ है.