अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन कुछ ही दिनों में होने वाला है. सालों से श्रद्धालुओं को जिस दिन का इंतजार था अब वो करीब है. राम लला अयोध्या आ गए हैं. भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू होने जा रहा है. 22 जनवरी का दिन भारतवासियों के लिए काफी बड़ा है. अयोध्या में इस दिन के लिए भव्य आयोजन हो रहा है. इस बीच हर तरफ राम नाम सुनने को मिल रहा है. 19 जनवरी को आने वाली फिल्म मैं अटल हूं से भी नया गाना राम धुन रिलीज हो गया है.
बॉलीवुड से लेकर संगीत की दुनिया में कई राम भक्त हैं. कई सिंगर्स ने भगवान राम को लेकर भजन गाए हैं. फिल्म 'आदिपुरुष' में राम सिया राम भजन सिंगर परंपरा ठाकुर और सचेत टंडन ने गाया था. फिल्म भले ही दर्शकों को जैसी भी लगी हो, लेकिन इस भजन ने सभी के दिल में खास जगह बनाई. इसी तरह सिंगर स्वाति मिश्रा का भजन 'राम आएंगे' भी फेमस हुआ. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया. हम आपके लिए लाए हैं भगवान राम पर बने ऐसे ही कुछ बढ़िया भजन.
रघुपति राघव राजा राम
राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना
श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में
राम सिया राम
राम आए हैं
राम आएंगे
मेरे घर राम आए हैं
भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा
मंगल भवन अमंगल हारी
सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए है
तो फिर इंतजार किस बात का है. आप भी ये भजन लगाइए और रामभक्ति में लीन हो जाइए.