scorecardresearch
 

Film Wrap: 'द केरल स्टोरी 2' पर बोले राहुल गांधी, सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में फिल्मों में टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी और बढ़ती हिंसा पर अपने विचार शेयर किए. इसके अलावा राजपाल यादव, सोनू सूद से गले मिलते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
बादशाह पर हरियाणा पुलिस ने की FIR (Photo:x/@Its_Badshah)
बादशाह पर हरियाणा पुलिस ने की FIR (Photo:x/@Its_Badshah)

शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड के रैपर और सिंगर बादशाह पर हरियाणा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

'लोग नहीं देख रहे फिल्म, थिएटर खाली', 'द केरल स्टोरी 2' पर बोले राहुल गांधी
केरल में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है. वो कह रहे हैं कि इस फिल्म को कोई नहीं देख रहा क्योंकि ऑडियंस समझदार है कि केरल की संस्कृति क्या है. राहुल के बयान पर कई रिएक्शंस भी देखने मिल रहे हैं. 


सिंगर बादशाह की गिरफ्तारी की तैयारी, FIR दर्ज, 'टटीरी' सॉन्ग शेयर करने वालों पर भी होगा एक्शन
बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. हरियाणा पुलिस ने सिंगर पर एफआईआर दर्ज कर ली है, साथ ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. 

'कोई मजा नहीं, अब ये सब...', एनिमल और धुरंधर जैसी फिल्मों पर बोलीं करीना कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, कल्याणी प्रियदर्शन और अनन्या पांडे ने हाल ही में फिल्मों में टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी और बढ़ती हिंसा पर अपने विचार शेयर किए. जानिए इन्होंन क्या कुछ कहा. 

Advertisement

'पति को क्यों नहीं छोड़ा?', शादी के 15 साल तक एक्ट्रेस ने झेला जुल्म, बताया क्यों नहीं लिया तलाक
7 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सेलिना जेटली ने अब सर्वाइवर्स से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल पर अपने विचार रखे हैं. 

राजपाल यादव के बदले तेवर, सोनू सूद को लगाया गया, ऑफर हुई नई फिल्म?
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ के कर्ज मामले में 12 दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं. जेल से बाहर आने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वो सोनू सूद से गले मिलते नजर आ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement