scorecardresearch
 

9वीं क्लास की स्टूडेंट से जबरन की 5वीं शादी? Pak इंफ्लुएंसर ने तोड़ी चुप्पी, नई दुल्हन बोली- अम्मी-अब्बू राजी

इंफ्लुएंसर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद ने अपनी पांचवीं शादी पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने ट्रोल्स को भी जवाब दिया है. हकीम शहजाद ने ये साफ कर दिया है कि उन्होंने निकाह के लिए नई दुल्हन के साथ कोई जबरदस्ती नहीं की.

Advertisement
X
5वीं दुल्हन संग दिखे हकीम शहजाद (Photo: Social Media)
5वीं दुल्हन संग दिखे हकीम शहजाद (Photo: Social Media)

पाकिस्तान की फेमस इंफ्लुएंसर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद इस समय अपनी पांचवीं शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. ऐसी चर्चा है कि हकीम ने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से पांचवां निकाह किया है. नई दुल्हन संग उनके कुछ वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उन्हें तगड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा हैं. हकीम ने अब 5वीं शादी पर चुप्पी तोड़ी है. 

शादी पर क्या बोले हकीम शहजाद?

हकीम शहजाद ने अब नई दुल्हन संग वीडियो शेयर करके ट्रोल्स को जवाब दिया है. हकीम शहजाद कार में अपनी 5वीं दुल्हन संग नजर आए. वो पत्नी से कहते दिखे- जानू लोग कह रहे हैं कि मैंने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से शादी कर ली है. उन्हें क्या जवाब दोगी आप? इसपर शहजाद की नई दुल्हन बोलीं- मुझे लोगों को जवाब देने की जरूरत नहीं है. 

हकीम शहजाद आगे बोले- क्या आपके साथ मेरी जबरदस्ती शादी हुई है? इसपर उनकी नई दुल्हन बोली- नहीं मेरे साथ कोई जबरदस्ती नहीं हुई. शादी मेरी रजामंदी से हुई है. मेरे सारे घरवाले भी शादी में थे. मेरे अम्मी-अब्बू भी राजी हैं. उन्होंने खुशी-खुशी मेरी विदाई की है. 

हकीम शहजाद आगे बोले- ये जो लोग शादी के खिलाफ बातें कर रहे हैं उन्हें क्या कहना चाहेंगी? मुझसे शादी करके आपका क्या फायदा हुआ? इसपर उनकी पत्नी बोलीं- मुझे एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिल गया..और क्या ही चाहिए. मुझे इस तरह कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता था, जैसे आप मुझे कर रहे हैं, क्योंकि मैं बहुत बातूनी और जिद्दी हूं. मैं कहीं शादी करती तो वहां सास, ननद की लड़ाइयां होने लगती हैं. लेकिन यहां मेरे पति अकेले हैं. 

Advertisement

वीडियो पर हकीम शहजाद और उनकी नई दुल्हन को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं. पाकिस्तान की आवाम का कहना है कि दोनों एक जैसे ही लग रहे हैं. हकीम शहजाद की बात करें तो उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है. वो अब 4 महिलाओं के पति हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement