
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम इस समय हेडलाइन्स में हैं. क्रिकेटर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नायला राजा से दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया है. उनके वेडिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
इमाद वसीम ने की दूसरी शादी
इमाद वसीम ने दूसरी शादी करने की वजह भी बताई है. क्रिकेटर ने बताया कि उनकी पहली शादी कामयाब नहीं हो पाई, जिसकी वजह से उन्होंने जिंदगी में काफी मुश्किल वक्त देखा. क्रिकेटर ने पोस्ट में बताया कि अब उन्होंने नायला राजा से शादी कर ली है. वो सुकून, शांति और इज्जत के साथ जिंदगी जीना चाहते हैं.
क्रिकेटर पर एक्स वाइफ का आरोप
इमाद की अनाउंसमेंट पोस्ट के बाद क्रिकेटर की एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिकेटर की शादी का वीडियो शेयर दिया. वेडिंग वीडियो में इमाद और नायला सेलिब्रेशन मोड में दिखाई दे रहे हैं. दोनों केक काटते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो शेयर करते हुए इमाद की एक्स वाइफ ने उनकी नई बेगम को उनका घर तोड़ने का जिम्मेदार बताया.

इमाद की एक्स वाइफ ने पोस्ट में लिखा- अब सबने सबूत देख लिया है कि इस घर तोड़ने वाली ने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा. धोखेबाज का भी असली चेहरा आखिरकार सबके सामने आ गया है. अब मुझे अपने बच्चों के लिए और उस हर तकलीफ के लिए न्याय चाहिए जिससे हमें गुजरना पड़ा है.

इमाद वसीम की एक वाइफ सानिया ने एक दूसरी पोस्ट में क्रिकेटर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. सानिया ने लिखा- दिसंबर 2023 में, उसने लाहौर में मेरा अबॉर्शन करवाया था. वो एक हत्यारा है और मेरे पास एक वीडियो है जो इसे साबित करता है. उसने मुझे धोखा दिया है. सानिया अशफाक की पोस्ट पर फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं और क्रिकेटर इमाद वसीम को जमकर फटकार रहे हैं.
इमाद वसीम की बात करें तो वो एक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. वो 2015 से 2024 तक पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे. उन्हें टी20 स्पेशलिस्ट भी माना जाता है. इमाद वसीम ने अगस्त 2019 में सनिया अशफाक से शादी की थी. 6 साल बाद दोनों ने अलग हो गए. इस शादी से उनके 3 बच्चे भी हैं. वहीं, अब इमाद ने कंटेंट क्रिएटर नायला राजा से दूसरा निकाह कर लिया है.