scorecardresearch
 

Film Wrap: ममता बनर्जी ने करवाया विवेक अग्निहोत्री पर हमला! पवन सिंह से पत्नी ने मांगे 12 करोड़

फिल्म रैप में पढ़िए आज की बड़ी एंटरटेनमेंट खबरें. विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी पर हमला करवाने का आरोप लगाया, वहीं पवन सिंह से पत्नी ज्योति ने 12 करोड़ की एलिमनी की मांग की है. इसका खुलासा खुद उनके वकील ने किया.

Advertisement
X
फिल्म रैप में पढ़ें एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें (Photo: Screengrabs)
फिल्म रैप में पढ़ें एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें (Photo: Screengrabs)

आज की फिल्मी दुनिया में खूब हलचल देखने को मिली. एक तरफ फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बंगाल में उन पर हमला करवाया गया, तो दूसरी तरफ टीवी और म्यूजिक चैनलों की दुनिया की मशहूर VJ रूबी भाटिया ने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ संन्यास की राह चुन ली. वहीं भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार पवन सिंह का तलाक केस फिर टल गया. पत्नी ज्योति सिंह के वकील ने बताया कि उन्होंने 12 करोड़ के एलिमनी की मांग की है. राजनीति, विवाद और अध्यात्म से जुड़ी इन खबरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. पढे़ं हमारे मंगलवार के फिल्म रैप में.

मिसाइल हमलों के बीच दुबई में फंसीं अमीषा पटेल, मुंबई लौटना हुआ मुश्किल, शेयर की अपडेट

एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों परेशान हैं. इजरायल-यूएस और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार, 4 मई की शाम को अमीषा ने अपने X अकाउंट पर अपनी सिचुएशन की अपडेट दी. एक्ट्रेस युद्ध के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई घंटों तक फंसी रहीं. ऐसा हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुए मिसाइल हमलों के बाद उनकी न्यूयॉर्क से मुंबई कनेक्टिंग फ्लाइट के मस्कट की ओर डायवर्ट होने से हुआ.

'बंगाल में बैन किया, ममता बनर्जी ने करवाए हमले', बोले विवेक अग्निहोत्री, TMC की हार से खुश

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार से न सिर्फ बीजेपी खुश है बल्कि फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी राहत की सांस ली है. चुनाव के नतीजे आने के बाद द कश्मीर फाइल्स और द बंगाल फाइल्स बना चुके विवेक ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए उनकी हार पर खुशी जाहिर की. उनका कहना है कि ममता ने उन्हें बंगाल से बैन किया था, जिसके चलते वो अपना अवॉर्ड लेने तक नहीं जा सके थे. विवेक का कहना है कि बंगाल की जनता इसके बाद निडर होकर जिएगी. 

Advertisement

पवन सिंह से तलाक के लिए मांगे 12 करोड़, झूठ बोल रही थीं ज्योति? वकील ने किया बड़ा खुलासा

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी अक्सर ही चर्चा में रहती है. पत्नी ज्योति सिंह से उनके तलाक का मामला कोर्ट में पेंडिंग है. तारीख पर तारीख मिल रही है लेकिन फैसला नहीं आ पा रहा है. इसकी बड़ी वजह है- पहले पवन और अब ज्योति की कोर्ट में गैरमौजूदगी. साथ ही एलिमनी के तौर पर मांगी गई करोड़ों की रकम. 

'धुरंधर' से धमाका करने के बाद गायब हुए रणवीर सिंह, बेटी दुआ है वजह?

बीते कुछ महीनों में फिल्म इंडस्ट्री में जिस एक नाम ने सबसे ज्यादा चर्चे हैं, वह है एक्टर रणवीर सिंह. आदित्य धर की स्पाई फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद, रणवीर इंडस्ट्री समेत फैंस से सराहना पा रहे हैं. इस बीच वो दर्शकों की दिलचस्पी का केंद्र भी बने हुए हैं. लेकिन इसके साथ ही उनकी सुर्खियों से दूरी ने भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है.

भारत की पहली VJ, स्टारडम छोड़ बनी संन्यासी, तलाक ने बर्बाद की जिंदगी 

रूबी भाटिया भारत की पहली वीजे (VJ) के तौर पर जानी जाती हैं. 1990s में उनका करियर पीक पर था. उन्हें घर-घर में खास पहचान मिली. मिस इंडिया कनाडा बनने के बाद रूबी मुंबई आ गई थीं और उन्हें बहुत जल्दी फेम-नेम मिल गया था. लेकिन करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद उन्होंने चकाचौंध की इस दुनिया को अलविदा कह दिया. संन्यासी बनकर वो साधारण लाइफ जीने लगीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement