scorecardresearch
 

रोते हुए एक्टर ने ससुरालवालों पर लगाए थे आरोप, पत्नी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, 'सोते शेर को मत जगाओ'

जयम रवि मोहन ने बीते दिन अपनी वाइफ के परिवारवालों पर गंभीर आरोप लगाए थे. रोते-रोते उन्होंने अपना दर्द मीडिया के सामने बयां किया. अब उनकी बातों के बाद पत्नी आरती रवि का क्रिप्टिक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. उनकी बातों से कई सारी चीजें समझी जा रही हैं.

Advertisement
X
एक्टर के आरोपों से मची सनसनी (Photos: Instagram/Jayam Ravi, Aarti Ravi)
एक्टर के आरोपों से मची सनसनी (Photos: Instagram/Jayam Ravi, Aarti Ravi)

साउथ सिनेमा में पिछले कुछ वक्त से काफी सारी चीजें घट रही हैं. कई सारे रिश्ते बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं. बीते दिन तमिल सिनेमा के एक्टर जयम रवि मोहन अचानक तब भावुक हो गए, जब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें कीं. एक्टर ने अपने तलाक केस और थेरेपिस्ट-सिंगर केनीशा फ्रांसिस संग रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी. 

क्या थे जयम रवि के आरोप?

जयम रवि ने कई सारे खुलासे किए. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उनसे शादी नहीं करने की बात कही थी. लेकिन उन्होंने ये बात नहीं मानी. अब वो तलाक के बाद ही एक्टिंग करते नजर आएंगे, उससे पहले उनकी कोई फिल्म नहीं रिलीज होगी. जयम रवि ने अपने ससुरालवालों पर भी कई सारे आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पत्नी और ससुरालवालों ने उन्हें गुलाम बनाकर रखा है, जिसके सबूत भी उनके पास हैं. जयम अपने बच्चों की फीस भरते हैं, लेकिन उन्हें उनसे कभी मिलने नहीं दिया जाता. 

एक्टर ये सारी बातें करते हुए काफी इमोशनल हो गए. रोते-रोते उन्होंने ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए, जिसने उनकी पर्सनल जिंदगी में कई सारी मुश्किलें खड़ी कर दी थीं. मगर जयम रवि के आरोपों के बीच उनकी पत्नी आरती रवि का एक क्रिप्टिक पोस्ट काफी सुर्खियों में रहा. कहा जा रहा है कि उन्होंने जयम और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनीशा फ्रांसिस पर निशाना साधा है. 

Advertisement

पत्नी आरती रवि ने दिया जवाब

आरती रवि की पोस्ट में लिखा था, 'सोते हुए शेर को कभी मत जगाओ. अगर वो मां शेरनी हो तो भगवान ही बचाए. मेरी शांत और इज्जत वाली चुप्पी को कभी कमजोरी मत समझना, और उसका गलत फायदा भी मत उठाना. अगर जरूरत पड़ी तो अपने बच्चों और अपनी इज्जत की रक्षा के लिए मैं अपने आराम वाले घेरे से बाहर निकल आऊंगी. सच्चाई के साथ पूरा दुनिया का सामना करूंगी. क्योंकि सच्चाई हमेशा जीतती है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aarti (@aarti.ravi)

आरती के इस पोस्ट को उनके चाहने वालों का फुल सपोर्ट मिल रहा है. कई लोग उनके साथ खड़े होने की बातें लिख रहे हैं, जिसमें से कुछ साउथ एक्ट्रेसेस जैसे खुशबू सुंदर और आनंदिता सुंदर भी हैं. 

बता दें कि जयम रवि और आरती रवि ने साल 2024 में अचानक सोशल मीडिया के जरिए अपने सेप्रेशन की न्यूज दी थी. उनकी 15 साल की शादी कुछ निजी कारणों के चलते टूट गई. फिलहाल उनका तलाक केस कोर्ट में चल रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement