फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड, समेत गुरुवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास. डायरेक्टर शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा लीड रोल में दिखाई देंगे. वहीं मां के निधन के बाद बॉलीवुड सिंगर शान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में फिल्म 'गहराइयां' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा. अमेजन प्राइम वीडियो ने आज 'गहराइयां' का बेहद रोमांचक और दिलचस्प ट्रेलर को रिलीज किया है. इसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गहराइयां' एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें आज के जमाने के रिश्ते की उलझनों और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं, उन्मुक्त होकर अपनी मर्जी से जिंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित किया गया है.
सिंगर Shaan की मां का हुआ निधन, Kailash Kher ने परिवार के लिए की प्रार्थना
शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन हो गया है. फेमस सिंगर कैलाश खेर ने एक ट्वीट के जरिए शान के मां के निधन की खबर साझा की है. इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई सदमे में हैं. फैंस भी अपना दुख जाहिर कर रहे हैं. शान की मां के निधन की खबर से सिंगर कैलाश खेर भी काफी सदमे में हैं. कैलाश खेर ने बताया- हमें सुबह इस बारे में पता चला है. उनका रात को ही निधन हो गया था.
Bigg Boss फेम Ieshaan Sehgaal की चमकेगी किस्मत, Naagin 6 में बनेंगे लीड एक्टर?
एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो में लीड एक्टर के तौर पर कई एक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड लाइफ में सूत्रों के हवाले से छपी लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 के एक्स कंटेस्टेंट ईशान सहगल को नागिन 6 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि उन्हें शो में लीड हीरो के लिए अप्रोच किया गया है या फिर सेकंड हीरो के लिए.
Dhanush की शादी टूटने को पिता ने बताया फैमिली फाइट, बोले- उनका तलाक नहीं हुआ
साउथ सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने अलग होने का ऐलान करके सभी को शॉक कर दिया है. कुछ दिनों पहले ही धनुष और ऐश्वर्या ने अपनी 18 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया. दोनों ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि अपने रास्ते अलग कर रहे हैं. अब धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने कपल के तलाक की बात को झुठला दिया है. उन्होंने कहा कि यह 'परिवार की लड़ाई' है.
कभी Kapil Sharma Show को कहा शर्मनाक, अब उसी शो में गेस्ट बने 'Taarak Mehta', हुए ट्रोल
टीवी के पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा यूजर्स के निशाने पर हैं. दरअसल, एक्टर का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'द कपिल शर्मा शो' के बारे में कई चीजें कहते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शैलेश शो का मजाक बनाते भी दिखाई दे रहे हैं.