scorecardresearch
 

Exclusive: Anant Ambani ने कहा 'प्री-वेडिंग फंक्शन में आए मेहमानों के लिए नहीं है वाइल्डलाइफ सफारी'

प्री-वेडिंग में आए मेहमानों के लिए 'वाइल्डलाइफ सफारी' की व्यवस्था की रिपोर्ट्स को नकारते हुए अनंत ने कहा, 'ये सफारी केवल एजुकेशनल उद्देश्य के लिए है, रीक्रिएशन या एंटरटेनमेंट के लिए नहीं. जो लोग खुद को एजुकेट करना चाहते हैं, वो साथ आ सकते हैं.' उन्होंने ये भी बताया कि वो 'जू' के कॉन्सेप्ट से सहमत नहीं हैं.

Advertisement
X
अनंत अंबानी
अनंत अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की चर्चा और एक्साइटमेंट हर तरफ नजर आ रही है. इस चर्चित फंक्शन में सारी तैयारियों के बीच, वन्य जीवन के संरक्षण और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सोमवार, 26 फरवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने, अनंत अंबानी के नेतृत्व में 'वनतारा' प्रोग्राम लॉन्च किया.

इंडिया टुडे के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में अनंत ने, उन रिपोर्ट्स का खंडन किया जिनमें, प्री-वेडिंग फंक्शन में आए मेहमानों के लिए वाइल्डलाइफ सफारी की बात कही गई थी. अनंत ने पूरा जोर देते हुए ये साफ किया कि सफारी का उद्देश्य केवल 'एजुकेशनल' है और वन्य जीवन को केवल 'एंटरटेनमेंट' के लिए एक्सपोज नहीं किया जाएगा. 

'मेहमानों के लिए नहीं जंगल सफारी'
अनंत अंबानी ने बताया, 'प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए आने वाले मेहमानों के लिए वाइल्डलाइफ जंगल सफारी की कोई व्यवस्था नहीं है. ये सफारी केवल एजुकेशनल उद्देश्य के लिए है, रीक्रिएशन या एंटरटेनमेंट के लिए नहीं. जो लोग खुद को एजुकेट करना चाहते हैं, वो साथ आ सकते हैं.' 

अनंत अंबानी के साथ राहुल कंवल (न्यूज डायरेक्टर); फोटो क्रेडिट- इंडिया टुडे

अपने इस नए इनिशिएटिव, 'वनतारा' के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए अनंत ने बताया, 'मेरा पूरा ध्यान इसे जानवरों के लिए बेस्ट रिहैबिलिटेशन, रेस्क्यू, प्रिजर्वेशन और ऑब्जर्वेशन के लिए बेस्ट सेंटर बनाने और जू ना बनाने पर है. जू एक पुराना कॉन्सेप्ट है जहां जानवरों को एंटरटेनमेंट के लिए यूज किया जाता है. मैं इस कॉन्सेप्ट से सहमत नहीं हूं. ये एक थोड़ा मॉडर्न कॉन्सेप्ट है जहां हम जानवरों का सम्मान करते हैं और लोगों को सिखाते हैं कि जानवरों और जंगल को कैसे प्यार किया जाए.' 

Advertisement

शादी और प्री-वेडिंग के लिए नर्वस नहीं हैं अनंत अंबानी 
अपनी शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर अनंत अंबानी नर्वस हैं? तो उन्होंने कहा, 'भविष्य जो भी लेकर आएगा, मैं उसके लिए एक्साइटेड हूं. मैं सभी से ये चाहता हूं कि वे मुझे और राधिका को अपना आशीर्वाद दें. इसमें नर्वस होने जैसा कुछ नहीं है. शादी जुलाई में है, और अभी हम सिर्फ हर मोमेंट को एन्जॉय करने पर फोकस कर रहे हैं. मैं ऐसा सिर्फ माहौल बनाने के लिए नहीं कह रहा बल्कि सच में नर्वस होने जैसा कुछ भी नहीं है.' 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई जनवरी 2023 में हुई थी और वो इस साल जुलाई में शादी कर रहे हैं. 1 मार्च से 3 मार्च तक ये कपल जामनगर में एक ग्रैंड प्री-वेडिंग होस्ट कर रहा है. इस फंक्शन में पॉपस्टार रिहाना भी परफॉर्म करने वाली हैं और शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल होंगे. फंक्शन की गेस्ट लिस्ट में 1000 से ज्यादा लोगों के नाम हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement