यूट्यूबर अरमान मलिक के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक प्रेग्नेंट हैं. उनकी प्रेग्नेंसी का 8वां महीना चल रहा है.
(Photo: Instagram @payal_malik_53)
पायल पहले से ही तीन बच्चों की मां हैं. अब वो जल्द ही अपने अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. पायल ने डिलीवरी से पहले अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस संग शेयर की हैं.
(Photo: Instagram @payal_malik_53)
मैटरनिटी फोटोशूट के लिए पायल मलिक ने कई अलग तरह के लुक्स कैरी किए हैं. हर लुक में वो स्टनिंग लग रही हैं.
(Photo: Instagram @payal_malik_53)
एक फोटो में पायल मलिक पति अरमान की गोद में बैठकर पोज देती नजर आईं. अरमान ने भी पत्नी का बेबी बंप थामकर रोमांटिक पोज दिया. दोनों काफी खुश नजर आए.
(Photo: Instagram @payal_malik_53)
एक फोटो में पायल मलिक रेड गाउन में नजर आईं. अरमान ने भी पहली पत्नी का बेबी बंप थामकर पोज दिया. वो पायल संग ट्विनिंग करते दिखे.
(Photo: Instagram @payal_malik_53)
प्रेग्नेंट पायल बॉस लेडी लुक में भी नजर आईं. उन्होंने ब्राउन पेंट-सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिया. पायल का किलर लुक फैंस को पसंद आ रहा है.
(Photo: Instagram @payal_malik_53)
पायल मलिक ने अपनी सौतन कृतिका मलिक संग भी कई तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में कृतिका, पायल के बेबी बंप पर कान लगाकर पोज देती दिखीं. उनकी बड़ी सी स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है.
(Photo: Instagram @payal_malik_53)