scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

दूसरी शादी के बाद हनीमून पर शिखर धवन, नई दुल्हन संग हुए रोमांटिक, केमिस्ट्री पर फिदा फैंस

Shikhar Dhawan honeymoon
  • 1/9

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग 21 फरवरी को दूसरी शादी रचाई. उनकी शादी का जश्न कई दिनों तक चला. 

 

 

(Photo: Instagram @sophieshine93)

Shikhar Dhawan honeymoon
  • 2/9

दूसरी शादी के बाद शिखर धवन अब पत्नी संग मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं. न्यूलीमैरिड कपल शिखर और सोफी ने हनीमून से कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

 

(Photo: Instagram @sophieshine93)

Shikhar Dhawan honeymoon
  • 3/9

हनीमून की तस्वीरों में शिखर धवन और उनकी लेडी लव सोफी शाइन एक दूसरे संग काफी रोमांटिक टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं. मालदीव की खूबसूरत लोकेशन पर दोनों प्यार में डूबे दिखे. 

 

(Photo: Instagram @sophieshine93)

Advertisement
Shikhar Dhawan honeymoon
  • 4/9

एक फोटो में कपल वॉटर विला के बाहर साइकिलिंग एन्जॉय करता नजर आया. दोनों की बड़ी सी स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है. 

 

(Photo: Instagram @sophieshine93)

Shikhar Dhawan honeymoon
  • 5/9

एक दूसरी फोटो में सोफी सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही हैं. शिखर धवन भी पत्नी पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. कपल की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. 
 

(Photo: Instagram @sophieshine93)

Shikhar Dhawan honeymoon
  • 6/9

शिखर धवन की नई दुल्हन सोफी शाइन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालदीव के होटल से बेडरूम फोटो भी शेयर की है. कपल के लिए बेड को फूलों से डेकोरेट किया गया है और उसपर हार्ट बनाए गए हैं. बेड पर पत्तों से लिखा है- Happy Honeymoon. 

 

 

(Photo: Instagram @sophieshine93)

Shikhar Dhawan honeymoon
  • 7/9

एक दूसरी फोटो में सोफी और शिखर धवन अपनी ड्रिंक एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए. 

 

(Photo: Instagram @sophieshine93)

Shikhar Dhawan honeymoon
  • 8/9

शिखर धवन और सोफी शाइन की हनीमून फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं. फैंस उन्हें हमेशा साथ में यूं ही शुखी से रहने की दुआएं दे रहे हैं. 

 

(Photo: Instagram @sophieshine93)

Shikhar Dhawan honeymoon
  • 9/9

बता दें कि शिखर धवन की सोफी से ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से साल 2012 में हुई थी. मगर बाद में दोनों का तलाक हो गया था. इस शादी से उनका एक बेटा भी है, जो अपनी मां के साथ रहता है. तलाक के बाद शिखर धवन ने अब दूसरी बार शादी करके घर बसा लिया है. वो खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 

 

(Photo: Instagram @sophieshine93)

Advertisement
Advertisement
Advertisement