मशहूर गायक एकोन इस साल के आखिर में अपना नया एल्बम 'स्टेडियम' लेकर आ रहे हैं. वह इसके साथ पूरी दुनिया की सैर की योजना बना रहे हैं.
एक वेबसाइट के मुताबिक स्मैक दैट के 43 साल रैपर एकोन अभी अपने चौथे स्टूडियो एलबम को जारी करने की तिथि को लेकर विचार कर रहे हैं. इससे पहले वर्ष 2008 में वह फ्रीडम लेकर आए थे.
एकोन ने कहा, एल्बम स्टेडियम को इस साल जारी किया जाएगा. हम इस समय मिक्सिंग कर रहे हैं और साथ ही रिकॉर्डिंग का भी काम चल रहा है. उम्मीद है कि कुछ सप्ताह में हम इसके जारी करने की असली तारीखों के बारे में बता देंगे. मैं निश्चित तौर पर इसका इंतजार कर रहा हूं. साल 2011 में 'ओएमजी टूर विद अशर' के बाद से एकोन किसी आधिकारिक यात्रा पर नहीं गए हैं.
उन्होंने कहा कि वह मंच पर वापस उतरने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि वह इस एल्बम के लिए दुनियाभर की यात्रा करेंगे. एल्बम की रिलीज की तारीख तय हो जाने के बाद इस यात्रा की तारीख भी घोषित की जाएंगी.