oscars 2026: One Battle After Another wins Best Picture with total 6 wins, Sinners gets Michael B Joradan Best Actor लॉस एंजेलिस की डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के सारे विनर्स अनाउंस हो चुके हैं. कॉमेडियन कोनान ओ'ब्रायन ने इस बार शो होस्ट किया और उनके चटपटे अंदाज ने लोगों को काफी एंटरटेन किया. रायन कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा, 16 नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बनकर इस इवेंट में पहुंची थी. बेस्ट एक्टर कैटेगरी में माइकल बी. जॉर्डन और टिमथी शैलमे के बीच कड़ी टक्कर थी.
इस बार भारत के लिए ऑस्कर्स में उम्मीद करने लायक कुछ भी नहीं था. लेकिन हमारी अपनी देसी गर्ल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा शो की प्रेजेंटर्स में से एक रहीं. वो अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं. व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में वो स्टनिंग लगीं. प्रियंका बतौर प्रेजेंटर अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं.
इंडियन-अमेरिकन फिल्ममेकर गीता गंभीर पर भी भारतीय फैंस की नजरें टिकी हुई थीं. उन्हें दो कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटिगरी में उनकी फिल्म 'द परफेक्ट नेबर' रेस में थी. वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए उनकी 'द डेविल इज बिजी' नॉमिनेट हुई है. फाइनली इंटरनेशनल सिनेमा का सबसे बाद इवेंट पूरा हो चुका है. ऑस्कर्स रेड कार्पेट पर नए विनर्स अपनी ट्रॉफीज के साथ नजर आने लगे हैं. आइए बताते हैं इस बार के विनर्स कौन रहे...
ऑस्कर्स 2026 में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन रायन कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' को मिले थे. 16 नॉमिनेशंस के साथ इसने ऑस्कर्स में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन इस फिल्म को कुल 4 अवॉर्ड मिले- बेस्ट एक्टर, बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी.
'वन बैटल आफ्टर एनदर' ऑस्कर्स 2026 में 13 नॉमिनेशंस के साथ दूसरी सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्म थी. मगर जीत के मामले में ये फिल्म टॉप पर रही. इसने कुल 6 ऑस्कर जीते- बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (शॉन पेन), बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट पिक्चर.
भारत में 'सिनर्स' जियो हॉटस्टार पर और थोड़ी बेहतर क्वालिटी में, रेंट के ऑप्शन के साथ अमेजन प्राइम पर अवेलेबल है. और 'वन बैटल आफ्टर एनदर' जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.
'वन बैटल आफ्टर एनदर' ने ऑस्कर्स का सबसे बड़ा माने जाने वाला अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पॉल थॉमस एंडरसन के डायरेक्शन में बनी वॉर्नर ब्रदर्स की इस फिल्म को 'बेस्ट पिक्चर' का अवॉर्ड दिया गया है.
क्लोई जाओ की फिल्म 'हैमनेट' में अपनी एक्टिंग से दुनिया भर में तारीफ़ें बटोर रहीं जेसिका बकली को अल्टिमेट कामयाबी मिली है. उन्हें करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है.
'सिनर्स' के खाते में बहुत बड़ी जीत आई है. फिल्म में डबल रोल निभाने के लिए लीड स्टार माइकल बी जॉर्डन को उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला है.
लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के लिए पॉल थॉमस एंडरसन को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला. ये फिल्म दुनिया भर में क्रिटिक्स से लेकर, ऑडियंस तक के लिए सरप्राइज पैकेज की तरह आई थी.
'के-पॉप डेमन हंटर्स' ने सबसे बड़ा सरप्राइज इस कैटेगरी में दिया. इसका गाना 'गोल्डन' ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाला पहला के-पॉप सॉन्ग बन गया है.
'वन बैटल आफ्टर एनदर' ऑस्कर्स में अपनी धाक जमाए हुए है. ये फिल्म अभी तक 4 अवॉर्ड जीत चुकी है- बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (शॉन पेन), बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग.
ऑस्कर नॉमिनेशंस में सरप्राइज बनकर उभरी नॉर्वेजियन फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म चुना गया.
'सिनर्स' के राइटर-डायरेक्टर रायन कूगलर को बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड दिया गया है. बेस्ट एडिटिंग, ऑरिजिनल स्कोर और ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले के साथ 'सिनर्स' के खाते में तीन ऑस्कर्स हो गए हैं.
ऑस्कर्स 2026 की फेवरेट मानी जा रही 'सिनर्स' के लिए लगातार अवॉर्ड बरस रहे हैं. इस फिल्म के लिए ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड जीता. ये टेक्निकल अवॉर्ड जीतने वाली वो पहली महिला हैं.
लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर एनदर' इस ऑस्कर्स में कमाल कर रही है. अब इस फिल्म के लिए एंडी जर्गेनसन को बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर मिला है.
शानदार एनिमेशन से दुनिया भर का दिल जीत चुकी 'के-पॉप डेमन हंटर्स' के लिए अल्टिमेट सक्सेस मोमेंट का दिन भी आ गया. इसे बेस्ट एनिमेटेड फीचर का अवॉर्ड दिया गया.
कैनेडियन शॉर्ट फिल्म The Girl Who Cried Pearls को बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया.
ब्रैड पिट की कार रेसिंग ड्रामा 'F!' को ऑस्कर की 6 कैटेगरिज में नॉमिनेशन मिले थे. इस फिल्म ने बेस्ट साउंड कैटेगरी में जीत के साथ खाता खोला है.
'सिनर्स' के लिए म्यूजिक कंपोजर लडविग गोरानसन (Ludwig Goransson) ने अपना तीसरा ऑस्कर जीता. इससे पहले वो 'ब्लैक पैंथर' (2019) और 'ओपेनहाइमर' (2024) के लिए भी बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर का ऑस्कर जीत चुके हैं.
'फ्रैंकेंस्टीन' के खाते में मल्टिपल ऑस्कर्स का खाता खुल चुका है. इस फिल्म के लिए केट हॉली को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड दिया गया.
हॉरर ड्रामा 'फ्रैंकेंस्टीन' की पीरियड सेटिंग को शानदार तरीके से क्रिएट करने के लिए माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी को ये अवॉर्ड दिया गया.
98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स से पहली बार बेस्ट कास्टिंग कैटेगरी में भी अवॉर्ड देने की शुरुआत हुई. इस नई कैटेगरी में सबसे पहला अवॉर्ड 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के लिए कसांद्रा कुलुकुंडिस (Cassandra Kulukundis) को दिया गया.
प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर के रेड कारपेट पर पति निक जोनस के साथ देखा गया. व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में वो स्टनिंग लगीं. प्रियंका बतौर प्रेजेंटर अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं. पति निक संग उन्होंने जमकर पोज दिए. एक्ट्रेस का लुक वायरल हो रहा है.