scorecardresearch
 

जब ऑनस्क्रीन रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाने से डरे थे विजय, फेरों से पहले छूटे पसीने

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में सात फेरे लिए. इससे पहले दोनों ने फिल्म गीता गोविंदम में रील वेडिंग की थी, जहां विजय को शादी के सीक्वेंस में नर्वसनेस का सामना करना पड़ा था. क्या था वो सीन, क्यों वो हैरान थे, चलिए जानते हैं.

Advertisement
X
जब मंगलसूत्र पहनाते वक्त नर्वस थे विजय (Photo: Instagram @thedeverakonda)
जब मंगलसूत्र पहनाते वक्त नर्वस थे विजय (Photo: Instagram @thedeverakonda)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बनी हुई है. न्यूलीवेड कपल को हर ओर से बधाई मिली रही है. 7 साल तक अपने रिलेशन को सीक्रेट रखने के बाद कपल ने शादी रचाई. उदयपुर में लैविश वेडिंग के बाद सामने आई उनकी फोटोज ने सभी को दीवाना बना दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं रियल वेडिंग से पहले वो फिल्म गीता गोविंदम में रील वेडिंग कर चुके थे. शादी सीक्वेंस शूट करते हुए विजय के पसीने छूट गए थे.

जब शादी के सीक्वेंस में नर्वस थे विजय
कपल की साथ में पहली फिल्म गीता गोविंदम थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचाया था. फिल्म के क्लाइमैक्स में रश्मिका-विजय के बीच शादी का सेगमेंट शूट किया था. शूटिंग के दौरान विजय को एक रस्म निभानी थी, जहां पर दूल्हा दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाते हुए 3 गांठें बांधता है, जैसे कि रियल तेलुगू वेडिंग में होता है. फिल्म प्रमोशन के दौरान इस वाकये को विजय ने शेयर किया था. 

उन्होंने कहा था- शादी सीक्वेंस के दौरान पेल्ली मंडपम (शादी का मंडप) में बैठना तक तो ठीक था, लेकिन मेरा एक तीन गांठ बांधने का शॉट था. इसे करने को लेकर मुझे बहुत डर लग रहा था. जबकि मैं जानता था कि ये बस शूट है. मेरे सामने रश्मिका सिल्क साड़ी में बैठी हुई थी. मैं पारंपरिक धोती में था. ये सीन प्रॉपर वेडिंग की तरह था. जहां फूल और बाकी सब चीजें थीं. शॉट के दौरान मेकर्स ने मुझे रश्मिका के गले में मंगलसूत्र की वो तीन गांठ बांधने को कहा. मैं सोच रहा था कि ये क्या हो रहा है? मैंने हीरोइन (रश्मिका) से बोला कि ये थोड़ा अजीब है. ये तीसरी बार था जब रश्मिका की ऑनस्क्रीन शादी हो रही थी. लेकिन उसे कोई परवाह नहीं थी.

Advertisement

पहली फिल्म साथ करने के बाद से उन्हें लिंकअप किया जाने लगा था. मगर वो अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रहे. करीबन 7 साल तक कपल ने अपना रिश्ता हाईड रखा. शादी के कुछ दिन पहले ही उन्होंने रिश्ता ऑफिशियल किया था. फैंस को उनकी जोड़ी बेहद पसंद है. उनकी लव स्टोरी को यूजर्स ने मैजिकल कहा है. किसे पता था ये रील जोड़ी बाद में जाकर रियल जोड़ी बनेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement