साउथ इंडस्ट्री की सबसे फेमस शादी के बीच अब एक और दिल छू लेने वाला पल सामने आया है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पति-पत्नी बन चुके हैं. आंध्रा और कोडवा संस्कृति से हुई इस शादी का गवाह पूरा परिवार बना. विजय-रश्मिका की शादी से देवरकोंडा परिवार के छोटे बेटे यानी आनंद देवरकोंडा की भी खुशी का ठिकाना नहीं है.
देवर ने किया भाभी रश्मिका का वेलकम
विजय के छोटे भाई आनंद ने भाभी रश्मिका का खुले दिल से वेलकम किया है. एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपनी दबी हुई इस फीलिंग का इजहार भी किया. विजय के छोटे भाई ने बताया कि उनकी खुशी सातवें आसमान पर है. उन्हें अब किसी से भाभी रश्मिका के बारे में कुछ छुपाने की जरूरत नहीं है. आनंद की शेयर की तस्वीर में तीनों खुशी से चहकते नजर आ रहे हैं.
आनंद ने बड़े ही क्यूट अंदाज में लिखा कि- कई बार ऐसा हुआ जब फैंस जोर से चिल्लाते थे, 'वदिना, एला उनारु?' मतलब भाभी, आप कैसी हैं? और मुझे समझ ही नहीं आता था कि इस पर कैसे रिएक्ट करूं.
'आज मेरा भाई शादीशुदा हो गया है और मुझे अपनी वदिना (भाभी) के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और दयालु इंसान मिली हैं. मैं दुआ करता हूं कि ये दोनों पूरी जिंदगी ऐसे ही मुस्कुराते रहें. हमेशा साथ रहें, खुश रहें- एक खूबसूरत जिंदगी के नाम.
रश्मिका-विजय को मिल रही बधाई!
विजय-रश्मिका की शादी पर आनंद का दिया ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर छा गया है. और यकीन मानिए, इसमें इमोशन भी है, प्यार भी और हल्का-फुल्का मजाक भी.
रश्मिका के देवर आनंद ने दुआ की कि दोनों जिंदगीभर ऐसे ही मुस्कुराते रहें और हमेशा साथ रहें. उनके पोस्ट पर कमेंट कर सेलेब दोस्त और फैंस खूब बधाई दे रहे हैं. जहां एक तरफ विजय-रश्मिका की रॉयल वेडिंग तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं, वहीं आनंद का ये दिल से निकला मैसेज इस शादी को और भी खास बना गया. सही कहा जाता है- शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों का खूबसूरत संगम है.
आनंद देवरकोंडा भी एक्टर हैं जो मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा का हिस्सा हैं. आनंद को अपना करियर शुरू किए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है. 2019 में 'दोरासानी' से उन्होंने डेब्यू किया था. उनकी पॉपुलर फिल्मों में 'मिडिल क्लास मेलोडीज़' और 'बेबी' शामिल हैं.