scorecardresearch
 

दोस्तों संग सलमान खान का प्राइवेट डिनर, इंटरनेट पर Leak हुआ वीडियो, गुस्से में फैंस

सलमान खान के प्राइवेट डिनर का वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है, जिससे उनके फैंस गुस्से में हैं. फैंस और यूजर्स वीडियो लीक करने वाले के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
X
सलमान का डिनर वीडियो लीक, भड़के फैंस (Photo: PTI)
सलमान का डिनर वीडियो लीक, भड़के फैंस (Photo: PTI)

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. 25 मई को उनके इंस्टा अकाउंट के एक्टिवेट और डिएक्टिवेट होने के सिलसिले ने फैंस को परेशान किया. इस बीच एक्टर का इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने यूजर्स के बीच सनसनी मचा दी है. सलमान के प्राइवेट डिनर का वीडियो लीक हुआ है.

सलमान के फैंस का पारा हाई
इसमें दबंग खान अपने कुछ खास दोस्तों के साथ डिनर कर रहे हैं. वो डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं. दोस्तों संग डिनर करते हुए बातचीत कर रहे हैं. घर के अंदर का इतना प्राइवेट वीडियो देखकर सलमान के फैंस को शॉक लग गया है. यूजर्स का कहना है ये वीडियो शायद किसी हाउस हेल्प ने लीक किया है. फैंस के बीच सितारों की प्राइवेसी को लेकर बहस छिड़ गई है. लोगों का कहना है वीडियो लीक करने वाले पर कड़ा एक्शन होना चाहिए.

हालांकि ये वीडियो लेटेस्ट है या पुराना इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है. भाईजान के फैंस का ये वीडियो देखकर पारा हाई हो गया है. यूजर्स बस यही सवाल पूछ रहे हैं कि घर के अंदर का इतना प्राइवेट वीडियो भला कैसे लीक हो सकता है. कुछ यूजर्स का मानना है कि सलमान वीडियो में नशे में हैं. वहीं कईयों का कहना है एक्टर इमोशनल दिख रहे हैं. कुछ को लगता है कि सलमान खान टेंशन में लग रहे हैं. एक शख्स ने वीडियो लीक करने वाले शख्स की क्लास लगाते हुए कहा- आजकल लोग व्यूज के चक्कर में इस कदर गिर गए हैं कि सेलेब्स के प्राइवेट मोमेंट्स को लीक करने पर तुल गए हैं.

Advertisement

सलमान और उनकी टीम की तरफ से अभी तक इस वीडियो को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि है. इसकी रिलीज डेट अभी रिवील नहीं की गई है. वो राज एंड डीके की फिल्म भी कर रहे हैं. उनकी ये मास एक्शन एंटरटेनर मूवी को लेकर फैंस के बीच अभी से क्रेज बना हुआ है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement