scorecardresearch
 

तन्हाई के दर्द में सलमान खान? अफवाहों पर दी सफाई, बोले- मां हैं परेशान

17 मई को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा कि वो अपने साथ रहने के दो तरीके हैं- अकेले और तन्हा. 60 साल के सलमान खान की इस बात को उनका कन्फेशन मान लिया गया. हर तरफ चर्चा हो गई कि सलमान खान जिंदगी में तन्हाई के दर्द से गुजर रहे हैं.

Advertisement
X
सलमान खान ने तन्हाई पर पोस्ट के बाद दी सफाई (Photo: Yogen Shah)
सलमान खान ने तन्हाई पर पोस्ट के बाद दी सफाई (Photo: Yogen Shah)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर अपनी फोटो के अटपटे कैप्शन के चलते सुर्खियों में हैं. सलमान को अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ किसी को समझ न आने वाले फोटो कैप्शन के लिए भी जाना जाता है. भाईजान के साल 2010 के ट्वीट्स के मजे फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स आज तक ले रहे हैं. अक्सर ऐसा होता है कि सलमान खान अपने पोस्ट में ऐसी बातें लिखते हैं, जो मजेदार होती हैं मगर किसी की समझ में नहीं आती. एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ, मगर इस बार बात थोड़ी गंभीर थी.

सलमान खान ने दी सफाई

17 मई, रविवार को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा कि वो अपने साथ रहने के दो तरीके हैं- अकेले और तन्हा. 60 साल के सलमान खान की इस बात को उनका कन्फेशन मान लिया गया. हर तरफ चर्चा हो गई कि सलमान खान जिंदगी में तन्हाई के दर्द से गुजर रहे हैं. बिना शादी और रिश्ते के उन्हें अकेलापन खा रहा है. हालांकि अब एक्टर ने खुद इस गलतफहमी को दूर कर दिया है. उन्होंने एक और पोस्ट में सफाई देते हुए बताया कि ऐसा कुछ नहीं है और लोगों के रिएक्शन से उनकी मां सलमा खान परेशान हो गई हैं.

अपनी सफाई में सलमान खान ने लिखा, 'अरे यार मैं अपने बारे में नहीं बात कर रहा था. मैं अकेला कैसे हो सकता हूं जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार है और दोस्त हैं? और मैं लोनली कैसे महसूस कर सकता हूं जब मुझे आप सब लोग मिले हो, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं मिली हुई हैं? मैं सबसे बड़ा नाशुक्रा बन जाऊंगा. कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए कभी-कभार बस... इस बार कोई फोटो नहीं ब्रेकिंग न्यूज दिया. मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार.'

Advertisement

क्या थी सलमान खान की पोस्ट?

वायरल पोस्ट की बात करें तो सलमान ने अपनी शर्टलेस फोटो पोस्ट की थी, जिसमें एक्टर अपने घर के सोफा पर बैठे पोज कर रहे थे. उनके चारों ओर अंधेरा था और उनकी जबरदस्त फिजीक फ्लॉन्ट हो रही थी. इस तस्वीर के साथ सलमान ने जो कैप्शन लिखा उसने फैंस को चिंता में डाल दिया. उन्होंने लिखा था, 'मैं अपने आप के साथ हूं. 2 तरह से आप अपने साथ होते हैं, या तो अकेले या फिर तन्हा. अकेले आप अपनी मर्जी से होते हैं और तन्हा तब जब आपके साथ कोई रहना नहीं चाहता. अब इसके आगे आप सोचो कि आप क्या करना चाहते हो.'

सलमान खान के फैंस ने जरूर इस पोस्ट से राहत की सांस ली है. उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए भाईजान के लिए अपना प्यार जताया. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सलमान खान को जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में देखा जाने वाला है. इसके अलावा वो साउथ सुपरस्टार नयनतारा संग भी एक पिक्चर में नजर आने वाले हैं. दोनों की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement