scorecardresearch
 
Advertisement

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Live: आंध्रा के बाद कोडवा रस्मों से एक हुए विजय-रश्मिका, वरमाला के वक्त छलके आंसू

aajtak.in | नई दिल्ली | 26 फरवरी 2026, 6:24 PM IST

Rashmika-Vijay Udaipur Wedding Live Updates: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया. 26 फरवरी को उन्होंने उदयपुर के लैविश रिजॉर्ट में इंटीमेट सेरेमनी में शादी की. दोनों पति-पत्नी बन गए हैं. सुबह 8 बजे के मुहूर्त पर विजय के परिवार की आंध्रा रस्मों के हिसाब से शादी हुई. शाम को वधू पक्ष यानी रश्मिका के कोडावा रिवाजों से फेरे हुए.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda

पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को इंटीमेट रखा गया है. करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बने हैं. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. जिसमें इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होंगे.

फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी. इसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज किया. विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू पर जमकर प्यार बरसाया. 

6:10 PM (17 मिनट पहले)

सास की दी साड़ी में दुल्हन बनीं रश्मिका

Posted by :- Aarti Gupta

आज जैसे ही विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंधे, इंटरनेट पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हर कोई उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसी बीच हमारे पास ‘विरोश’ वेडिंग से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई.

सूत्रों के मुताबिक, शाम की रस्म के लिए रश्मिका के आउटफिट को लेकर खास तैयारी है. बताया गया है कि रश्मिका को विजय देवरकोंडा की मां की ओर से एक खास साड़ी मिली,, जिसे वह कूर्ग (कोडवा) रीति-रिवाजों से होने वाली शादी की रस्म में पहनेंगी. इससे इस खास मौके पर परिवार की भावनात्मक छाप और भी गहरी हो जाएगी.

5:25 PM (एक घंटा पहले)

Vijay-Rashmika Wedding: कोडवा रीति-रिवाज से शुरू हुई शादी की रस्में

Posted by :- Aarti Gupta

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में उदयपुर में कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार शुरू हो गई हैं. शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे का था, और कोडवा (कूर्गी) रस्में आम तौर पर 1–2 घंटे तक चलती हैं. दिन का दूसरा समारोह रश्मिका की परंपराओं और जड़ों को समर्पित था. इससे पहले दिन में दोनों एक्टर्स ने तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की, जिससे विजय के परिवार की परंपराओं का सम्मान किया गया.

जश्न खत्म होने के बाद, यह कपल अपने खास दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेगा.

(इनपुट: सना फरजीन)

4:45 PM (एक घंटा पहले)

भावुक गुए गीता-गोविंदम के प्रोड्यूसर

Posted by :- Aarti Gupta

रश्मिका-विजय की पहली मुलाकात करीब एक दशक पहले उनकी 2018 की फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी. इस फिल्म के प्रोड्यूसर बन्नी वास ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया और अपनी ‘गीता गोविंदम’ जोड़ी के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा.

वीडियो के कैप्शन में लिखा- शादी के इस खास मौके पर हमारी गीता गोविंदम के गीता और गोविंद के लिए वही परफेक्ट गाने की लाइनें. मेरे गीता गोविंदम- आप दोनों को एक-दूसरे को हमेशा के लिए चुनते हुए देखना मेरे लिए बहुत ही खास पल है.

बन्नी वास ने कपल की तारीफ करते हुए आगे लिखा- विजय तुम्हारा जोश और वफादारी… रश्मिका-तुम्हारी गर्मजोशी और सच्चा दिल… आप दोनों साथ में असली मायने में जादू हो. आपकी शादी ढेर सारे प्यार, ताकत, हंसी और ऐसे सपनों से भरी रहे जो हर दिन और बड़े होते जाएं. आप दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं. दिल से बधाई #VIROSH.

 

4:36 PM (एक घंटा पहले)

ऑन-स्क्रीन मां ने दी रश्मिका को शादी की बधाई

Posted by :- Aarti Gupta

संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल फिल्म में रश्मिका मंदाना की मां का किरदार निभाने वालीं इंदिरा कृष्णा ने नई दुल्हन को विश किया है. उन्होंने उनके साथ की एनिमल सेट से एक पुरानी तस्वीर शेयर की. फोटो में दुल्हन बनी एक्ट्रेस लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं और उनके हाथों में मेहंदी लगी है. 

इस फोटो के साथ इंदिरा ने विजय और रश्मिका के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा, क्योंकि दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है. उन्होंने लिखा- बधाई हो मेरी प्यारी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा- आप दोनों को नई शुरुआत के लिए. हमेशा आगे बढ़ते रहो और खुश रहो, भगवान आप पर कृपा बनाए रखे.

जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट शेयर की, कमेंट सेक्शन लाल दिल वाले इमोजी से भर गया. फैंस नए शादीशुदा कपल को बधाई देते देख काफी खुश नजर आए.


 

Advertisement
4:24 PM (2 घंटे पहले)

विजय के भाई ने शेयर की तस्वीरें

Posted by :- Aarti Gupta

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी ने नॉर्थ से लेकर साउथ तक बज क्रिएट किया हुआ है. हर किसी को दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरों का इंतजार है. इस बीच विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. जहां वो कई गेस्ट संग पोज करते दिखाई दे रहे हैं. सभी के चेहरे बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. 

3:30 PM (2 घंटे पहले)

Rashmika Vijay Marriage: कोडावा रिवाजों से फिर शादी करेंगे विजय-रश्मिका

Posted by :- Hansa Koranga

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सुबह के वक्त कपल ने आंध्रा रिवाजों से सात फेरे लिए. अब रश्मिका के कोडावा रिवाजों के अनुसार शादी की रस्म निभाई जाएगी. फैंस को कपल के वेडिंग लुक का इंतजार है.

2:55 PM (3 घंटे पहले)

दूल्हे विजय की टीम देखी क्या?

Posted by :- Hansa Koranga

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी से झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. अभी तक कपल के वेडिंग लुक की फोटी नहीं हुई है. लेकिन शादी के इंसाइड फोटोज जरूर सामने आ रहे हैं. दूल्हे के टीम की फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है. सभी व्हाइट आउटफिट में हैप्पी पोज देते हुए नजर आते हैं. 

 

2:13 PM (4 घंटे पहले)

Rashmika Vijay Marriage: रो पड़े विजय-रश्मिका

Posted by :- Hansa Koranga

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, वरमाला का वक्त सबसे इमोशनल था. जैसे ही कपल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. कपल की आंखों में खुशी के आंसू थे. उन्हें यूं रोता देख उनका परिवार भी इमोशनल हुआ.

1:58 PM (4 घंटे पहले)

कब शेयर होगी विजय-रश्मिका की वेडिंग फोटो?

Posted by :- Hansa Koranga

जानकारी के मुताबिक, कपल दोपहर 3 बजे से करीब अपनी आंध्रा रस्मों से हुई शादी की फोटो शेयर कर सकता है. शाम के वक्त 4 बजे के करीब रश्मिका के कोडावा रिवाजों के हिसाब से शादी संपन्न होगी. 

Advertisement
1:35 PM (4 घंटे पहले)

Rashmika Vijay Marriage News: कैसी थी रश्मिका की एंट्री?

Posted by :- Hansa Koranga

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका की मंडप पर एंट्री काफी यूनीक थी. एक्ट्रेस ने दुल्हन के जोड़े में पहाड़ों से वॉक करते हुए एंट्री मारी. ये नजारा ब्रेथटेकिंग था. सबके लिए ये मोमेंट इमोशनल था. विजय भी रश्मिका को देख भावुक हुए.

12:18 PM (6 घंटे पहले)

Rashmika Vijay Marriage: एक हुए विजय-रश्मिका, पैप्स को बांटी मिठाई

Posted by :- Hansa Koranga

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की टीम ने पैप्स को शादी की मिठाई बांटी. वेन्यू के बाहर मौजूद बच्चों को भी मिठाई दी गई. कपल की टीम ने सभी का दुआएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि शादी बेहद खूबसूरती के साथ संपन्न हुई. कपल और उनका परिवार काफी खुश है. (इनपुट- सना फरज़ीन)

पैप्स को बांटी गई मिठाइयां
11:36 AM (6 घंटे पहले)

Rashmika-Vijay Udaipur Wedding:पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका

Posted by :- Hansa Koranga

बधाई हो! विजय-रश्मिका की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं. अब वो ऑफिशियली मैरिड हैं. आंध्रा रिवाजों से कपल की शादी हुई. सुबह 8 बजे शादी का शुभ मुहूर्त था. शाम के वक्त रश्मिका के कल्चर के हिसाब से शादी की रस्में होंगी. 
 

11:31 AM (6 घंटे पहले)

Rashmika Vijay Marriage News: K-ड्रामा थीम और गंगनम स्टाइल डांस

Posted by :- Hansa Koranga

इंडिया टुडे को सूत्रों ने बताया कि प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत K-ड्रामा थीम पर हुई. क्योंकि रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है. इवेंट में K-ड्रामा थीम वाला केक था. विजय का सरप्राइज़ डांस सबसे ज्यादा हाईलाइट में रहा. विजय ने रश्मिका के लिए PSY का गैंगनम स्टाइल डांस किया. फिर अंताक्षरी खेली गई. रूल ये था कि इसमें बॉलीवुड गानों की बजाय सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाने होंगे. मेहमान दो टीमों में बंटे. जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर मिला.

10:34 AM (7 घंटे पहले)

कौन था रश्मिका का पहला प्यार?

Posted by :- Hansa Koranga

रश्मिका मंदाना अब भले ही विजय की दुल्हन बनने वाली हैं. लेकिन एक वक्त वो एक्टर रक्षित शेट्टी के प्यार में थीं. वे फिल्म के सेट पर मिले, दोस्त बने, और फिर डेटिंग शुरू की. 2017 में उन्होंने सगाई की. लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था. सगाई टूटने के सालों बाद रश्मिका को विजय से प्यार हुआ. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट ही रखा. शादी से ठीक पहले उन्होंने अपना रिश्ता कंफर्म किया. 

Advertisement
9:51 AM (8 घंटे पहले)

Rashmika Vijay Udaipur Wedding: हल्दी में दिखा होली का खुमार

Posted by :- Hansa Koranga

25 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी की रस्म निभाई गई. रश्मिका-विजय ने इंस्टा स्टोरी पर जश्न की झलक दिखाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. सबने हल्दी की होली खेली. ढेर सारी मस्ती और फन हुआ.

 

9:22 AM (9 घंटे पहले)

Rashmika Mandanna News: रश्मिका की फैमिली ने निभाई खास रस्म

Posted by :- Hansa Koranga

सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के परिवार ने परंपरा निभाते हुए विजय देवरकोंडा की फैमिली को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए. ये शादी के फंक्शन की एक रस्म है, जिसे निभाया गया.
 

9:19 AM (9 घंटे पहले)

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding News: इस आलीशान होटल में हो रही शादी

Posted by :- Hansa Koranga

विजय और रश्मिका ने डेस्टिनेशन वेडिंग के वेन्यू के रूप में उदयपुर के 'द मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स को चुना है. अरावली रेंज के बीच बसा हुआ, उदयपुर शहर से थोड़ा बाहर यह हिलटॉप रिजॉर्ट नेचर और लग्जरी का शानदार मिश्रण पेश करता है. यह जगह पहाड़ियों और हरियाली से घिरी हुई है, जो शहर की भागदौड़ से दूर शांतिभरा एहसास देती है. देखें वीडियो....

 

8:39 AM (9 घंटे पहले)

रश्मिका ने बचपन में देखी तंगी

Posted by :- Hansa Koranga

रश्मिका मंदाना आज करोड़ों में कमाई करती हैं. लेकिन उनके परिवार के हालात हमेशा से ऐसे नहीं थे. एक वक्त वो भी था, जब रश्मिका का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. तब एक्ट्रेस छोटी थीं. एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि एक वक्त उनका परिवार फाइनेंसियल क्राइसेस से स्ट्रगल कर रहा था. घर ढूंढ़ने और किराया देने में उन्हें दिक्कत हो रही थी. उनके हालात इतने बिगड़ गए थे कि रश्मिका के पेरेंट्स बेटी को खिलौने तक खरीदकर नहीं दे पा रहे थे. तब एक्ट्रेस बोर्डिंग स्कूल में थीं.

8:12 AM (10 घंटे पहले)

कौन हैं रश्मिका के पिता?

Posted by :- Hansa Koranga

रश्मिका के पिता मदन मंदाना पेशे से एंटरप्रन्योर हैं. उनका कर्नाटक के Virajpet में एक कॉफी एस्टेट है. इसके अलावा वो एक फंक्शन हॉल के भी मालिक हैं. एक्ट्रेस की मां सुमन मंदाना हाउस वाइफ हैं. रश्मिका की एक छोटी बहन भी है. जो उम्र में रश्मिका से काफी छोटी है.
 

Advertisement
7:39 AM (10 घंटे पहले)

Vijay Deverakonda Wedding News: रश्मिका को मिली खास अमानत

Posted by :- Hansa Koranga

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की मां ने पारंपरिक रस्म निभाते हुए रश्मिका को खानदानी हीरलूम चूड़ियां भेंट कीं. ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है. बताया जा रहा है कि इस खास पल के दौरान माहौल इमोशनल था.

7:38 AM (10 घंटे पहले)

कौन है रश्मिका मंदाना की बहन?

Posted by :- Hansa Koranga

रश्मिका की 14 साल की बहन शिमन के बारे में कम ही लोग जानते हैं. रश्मिका अपनी बहन को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. दोनों बहनों की उम्र में बड़ा फर्क है. रश्मिका ने 2025 में Nod मैगजीन से बातचीत में बताया था कि वो अपने ऑफ डे पर अक्सर रो पड़ती हैं, क्योंकि वो अपनी बहन शिमन के साथ वक्त नहीं बिता पातीं. उन्होंने कहा था- मेरी एक बहन है, जो मुझसे 16 साल छोटी है. वो अब लगभग 13 साल की है. पिछले आठ सालों में मैं उसे बड़ा होते नहीं देख पाई. वो अब लगभग मेरी हाइट की हो गई है, लेकिन मैं उसकी ये जर्नी देख ही नहीं पाई. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके माता-पिता ने उनकी छोटी बहन को हमेशा स्टारडम से दूर रखा. 

7:34 AM (10 घंटे पहले)

Vijay Rashmika Wedding: कैसे शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी?

Posted by :- Hansa Koranga

रश्मिका और विजय की लव स्टोरी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी. उनकी साथ में पहली फिल्म गीता गोविंदम थी. इसके बाद 2019 में उन्होंने डियर कॉमरेड में साथ काम किया था. फिल्म के सेट पर पहले दोस्ती हुई. फिर रोमांस शुरू हुआ. कपल ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की थी. शादी के चंद दिन पहले ही उन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर इसे ‘विरोश की शादी’ टैग दिया.

7:30 AM (10 घंटे पहले)

Vijay Deverakonda News: शादी में कौन बनेंगे मेहमान?

Posted by :- Hansa Koranga

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी वैसे तो इंटीमेट है. लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े उनके कुछ करीबी लोगों की लिस्ट सामने आई है. इसमें डायरेक्टर-एक्टर थारुन भास्कर, राहुल रवींद्रन, ईशा रब्‍बा, और आशिका रंगनाथ, स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा, संदीप रेड्डी वंगा का नाम शामिल है. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक लेटर लिखकर होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए आशीर्वाद भेजा. 

7:23 AM (11 घंटे पहले)

संगीत में जमकर थिरके विजय-रश्मिका

Posted by :- Hansa Koranga

रश्मिका-विजय ने संगीत में अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ पूरी रात डांस किया. कपल की पर्सनल प्लेलिस्ट पर सभी थिरके. फिल्म गीता गोविंदम, डियर कोमरेड के गाने चलाए गए. संगीत में फुलऑन मस्ती हुई.
 

Advertisement
7:14 AM (11 घंटे पहले)

Rashmika Vijay Udaipur Wedding: संगीत में रश्मिका ने किया डांस

Posted by :- Hansa Koranga

बीती रात उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत नाइट थी. सोशल मीडिया पर कपल की हल्की सी झलक देखने को मिली है. तस्वीरों में रश्मिका अपने होने वाले पति विजय का हाथ थामे नजर आ रही हैं. खबरें हैं एक्ट्रेस ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय को सरप्राइज किया. कपल ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया. उनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी.

 

Advertisement
Advertisement