इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पति-पत्नी के रूप में दुनिया को अपनी पहली झलक दिखाई. विजय और रश्मिका की वेडिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर त्योहार सा माहौल बना दिया है. रश्मिका और विजय दूल्हा-दुल्हन के रूप में इतने प्यारे लगे कि उन पर से नजरें हटाना मुश्किल रहा है. शादी तो हो गई. अब बात करते हैं कि इनके फिल्मी करियर की. जानते हैं कि शादी के बाद दोनों पहली बार किस फिल्म में साथ दिखेंगे.
इस फिल्म में दिखेंगे विजय-रश्मिका
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी 2018 में उनकी पहली फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर शुरू हुई थी. 8 साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा. रिसेप्शन के बाद दोनों अपने-अपने काम में बिजी होने वाले हैं. पति-पत्नी बनने के बाद विजय-रश्मिका पहली बार रनाबाली फिल्म में नजर आने वाले हैं.
26 जनवरी को विजय और रश्मिका ने रनाबाली का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया, जो शादी के बाद उनकी पहली फिल्म होगी. विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था. रनाबाली 11 सितबंर को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन राहुल संकृत्यायन ने किया है.
सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए विजय ने लिखा, ब्रिटिश ने उसे 'सेवेज' कहा था, मैं असहमत नहीं हूं. वो 'हमारा' सेवेज था! पेश हैं एकमात्र 'रनाबाली' और हमारा इतिहास सेट कर रहे हैं, जो उन्होंने दफना दिया था.
क्या है रनाबाली की कहानी
यह फिल्म 19वीं सदी की उन अनकही घटनाओं पर आधारित है, जहां अंग्रेजों ने स्थानीय लोगों को 'जंगली' और विद्रोही कहकर बदनाम किया था. यह फिल्म रायलसीमा के इतिहास में दबे हुए सच को सामने लाती है. फर्स्ट लुक से कन्फर्म है कि ये ब्रिटिश कब्जे वाले इंडिया में हुए नरसंहार की स्टोरी है, जिसे हिटलर के होलोकॉस्ट से भी बदतर बताया गया है.
फिल्म में विजय फ्रीडम फाइटर रनाबाली का रोल प्ले करेंगे. रश्मिका जयम्मा बनीं हैं. विलेन का रोल अर्नोल्ड वोस्लू निभाएंगे. विजय और रश्मिका की 'गीत गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' के बाद रनाबाली में देखने के लिए तैयार हैं ना?