scorecardresearch
 

इस साल नहीं आएगी 'लव एंड वॉर', रणबीर कपूर ने किया कन्फर्म, रामायणम्-ब्रह्मास्त्र 2 पर दी अपडेट

रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों के लंबे टाइमलाइन के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि कुछ एक्टर्स कुछ महीनों में फिल्में पूरी करके रिलीज कर देते हैं, लेकिन उनकी फिल्में स्केल और विजन की वजह से माउंट होने और रिलीज होने में ज्यादा समय लेती हैं.

Advertisement
X
रणबीर कपूर ने दिया अपडेट (Photo: Instagram/@ranbir__kapoor82)
रणबीर कपूर ने दिया अपडेट (Photo: Instagram/@ranbir__kapoor82)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने शनिवार को अपने ब्रांड Arks की सालगिरह मनाई. इस मौके पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस से बातचीत की. रणबीर ने इस सेशन के दौरान अपनी आने फिल्मों के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट्स शेयर कीं.

लाइव सेशन के दौरान रणबीर ने कन्फर्म किया कि उनकी अगली रिलीज 'रामायणम्' होगी. संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर उन्होंने बताया कि ये पिक्चर 'रामायणम्' के बाद रिलीज होगी. यह रोमांटिक पीरियड-ड्रामा फिल्म पहले अगस्त 2026 में थिएटर्स में आने वाली थी. लेकिन रणबीर के इस बयान के साथ अब यह संभावना है कि फिल्म इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो. इसमें रणबीर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर विक्की कौशल भी लीड रोल्स निभा रहे हैं. 'रामायणम्', दीवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी.

रणबीर ने की अपने प्रोजेक्ट्स पर बात

रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों के लंबे टाइमलाइन के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि कुछ एक्टर्स कुछ महीनों में फिल्में पूरी करके रिलीज कर देते हैं, लेकिन उनकी फिल्में स्केल और विजन की वजह से माउंट होने और रिलीज होने में ज्यादा समय लेती हैं. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके सभी प्रोजेक्ट्स फैंस के इंतजार के लायक होंगे.

Advertisement

अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा कि 'ब्रह्मास्त्र 2', फैंस के सोचने से कहीं पहले शुरू हो जाएगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल पार्क' भी पाइपलाइन में है. यह अगले साल के मध्य में फ्लोर्स पर जाएगी.  

फैंस रणबीर कपूर की फिल्मों 'तमाशा', 'रॉकस्टार' और 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल की मांग कर रहे हैं. इसपर एक्टर ने कहा कि अगर डायरेक्टर इम्तियाज अली 'रॉकस्टार 2' के लिए जॉर्डन को लेकर कोई मजबूत स्क्रिप्ट क्रैक कर पाते हैं तो वे खुशी-खुशी वापस लौटेंगे. 'ये जवानी है दीवानी' के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म का अंत बहुत खूबसूरत था. हालांकि उन्होंने हिंट दिया कि भविष्य में इसी तरह के जॉनर में कोई और फिल्म हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement