scorecardresearch
 

निधन के बाद आ रही राजीव कपूर की आखिरी फिल्म, इस दिन होगी रिलीज

राम तेरी गंगा मैली से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर राजीव कपूर के निधन के बाद उनकी नई फिल्म आ रही है. इस फिल्म को राजीव के करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है.

Advertisement
X
राजीव कपूर
राजीव कपूर

बॉलीवुड एक्टर और राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का 9 फरवरी, 2021 को निधन हो गया. गत वर्ष ऋषि कपूर के जाने के बाद अचानक से राजीव कपूर का निधन कपूर खानदान के लिए एक बड़ा झटका रहा साथ ही फैन्स भी इस खबर से मायूस हो गए. राम तेरी गंगा मैली से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर राजीव कपूर के निधन के बाद उनकी नई फिल्म आ रही है. इस फिल्म को राजीव के करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है. 

भले ही एक्टर ने काफी समय से फिल्मों से दूरी बना ली थी और वे ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आते थे. मगर लंबे समय बाद एक्टर एक फिल्म में नजर आने वाले थे. फिल्म का पोस्टर दिसंबर, 2020 को रिलीज किया गया था. फिल्म का नाम तुलसीदास जूनियर है. अब पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो फैन्स को अब इसकी रिलीज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और आशुतोष गोवारिकर ने ये डिसाइड किया गया है कि फिल्म को 30 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की शूटिंग साल 2018 में शुरू की गई थी. इस मूवी में संजय दत्त अहम रोल में नजर आएंगे. इसे सिनेमाहॉल में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में संजय दत्त स्नूकर कोच के रोल में होंगे.

पिछली बार साल 1990 में की थी एक्टिंग

Advertisement

बता दें कि राजीव कपूर को पिछली बार 1990 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म जमींदार में देखा गया था. इसके अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर को लेकर साल 1996 में फिल्म प्रेम ग्रंथ बनाई थी. राजीव के निधन के बाद आशुतोष गोवारिकर ने ट्विटर पर लिखा था - राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर बहुत बुरा लग रहा है. मैं राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म के समय से ही उनका फैन रहा हूं. मृदुल के निर्देशन में बनी फिल्म तुलसीदास जूनियर में मैंने उनके साथ काम किया. राजीव कपूर ने खूब आनंद के साथ फिल्म में अपने पार्ट की शूटिंग की. मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा.

 

Advertisement
Advertisement