प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार हैं, ये बात तो हम सभी जानते हैं. वो हॉलीवुड के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होती हैं. प्रियंका अभी एस.एस. राजामौली की 'वाराणसी' भी शूट कर रही हैं, जो इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है. प्रियंका इस समय ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं. मगर कुछ लोग अभी भी उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.
हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो सामने आया था, जहां वो हॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सितारों जैसे जेक जिलएनहॉल, दुआ लिपा, ऐनी हैथवे के साथ एक इवेंट में दिखी थीं. यहां पैप्स को पोज देते समय सब एक साथ खड़े हुए. प्रियंका, दुआ लिपा के साथ थीं. ये वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसके बाद इंडियन यूजर्स ने एक्ट्रेस को लेकर तरह-तरह के दावे किए.
क्यों प्रियंका को इंडियन यूजर्स दिखा रहे नीचा?
X पर एक यूजर ने कहा कि दुआ लिपा ने प्रियंका को इग्नोर किया. उनके कमेंट्स ऐसे थे, जैसे वो प्रियंका को नीचा दिखाना चाहते हों. देखते ही देखते ऐसी कई सारी वीडियोज और बनने लगीं, जिसमें दावा किया गया कि ग्लोबल स्टेज पर प्रियंका नजरअंदाज की गईं. अब इन वायरल दावों के बाद एक कंटेंट क्रिएटर ने प्रियंका के सपोर्ट में वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने इंडियन्स को फटकार लगाई.
विश्वास वर्मा नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने प्रियंका को मिल रही हेट पर उनका बचाव किया. उन्होंने कहा, 'अगर कोई इंडियन बाहर जाकर सक्सेसफुल हो जाए, तो हमें क्या उसको सपोर्ट करना चाहिए? नहीं उसे उसकी औकात याद दिलाओ कि वो एक इंडियन है. ऐसे कैसे वो बाहर जाकर हॉलीवुड वालों के साथ खड़ी हो सकती है.'
क्रिएटर ने आगे प्रियंका को लेकर लोगों की जलन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी हॉलीवुड में मौजूदगी पर सवाल उठा रहे है, वो शायद कभी हॉलीवुड स्टार्स के साथ खड़े होकर फोटो भी ना ले पाएं. विश्वास वर्मा ने कहा, 'वो उन लोगों में से हैं जिन्हें वर्ल्डवाइड प्यार किया जाता है और बदकिस्मती से उन्हें सिर्फ इंडियन्स से ही नफरत मिलती है.'
'मैं नहीं जानता कि क्यों ऐसी सोच है, हम समझते हैं कि हम लोगों की औकात नहीं है बाहर के लोगों के साथ खड़े होने की, कॉम्पीट करने की, जबकि वो लोग हमें बराबर का मान रहे हैं. मगर हम नहीं समझते. ये बहुत दुखद है. पता नहीं क्यों करते हैं, इनके नाम से मिलियन व्यूज फ्री में ले लेते हैं और इनको ही बदनाम करते हैं. जहर हैं ये लोग.'
विश्वास के इस वीडियो पर कई लोगों ने सहमती दिखाई, जिसमें से प्रियंका भी एक है. एक्ट्रेस ने क्रिएटर के वीडियो को लाइक करके अपने हेटर्स को जवाब दिया है. उनके अलावा यूट्यूब आशीष चंचलानी, रवीना टंडन ने भी इस वीडियो को लाइक किया और उनकी बात को सपोर्ट किया.