scorecardresearch
 

उम्र में छोटे इंफ्लुएंसर की बांहों में दिखीं मलाइका अरोड़ा, एक-दूजे को लगाया गले, साथ में झूमे

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ में फिर से हलचल मची है. उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनकी एमटीवी स्प्लिट्सविला के कंटेस्टेंट सोरब बेदी के साथ नजदीकियां दिख रही हैं. अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद उनकी पर्सनल लाइफ पर लगातार नजरें बनी हुई हैं.

Advertisement
X
मलाइका के अफेयर के फिर चर्चे (Photo: Instagram @sorabbedi)
मलाइका के अफेयर के फिर चर्चे (Photo: Instagram @sorabbedi)

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. जबसे अर्जुन कपूर के साथ उनका ब्रेकअप हुआ है. आए दिन उनका नाम किसी ना किसी शख्स संग जोड़ा जा रहा है. उनका एक हालिया वीडियो देख एक्ट्रेस के अफेयर की खबरों ने फिर से जोर पकड़ा है. इस बार मलाइका का नाम एमटीवी स्प्लिट्सविला के कंटेस्टेंट सोरब बेदी संग जोड़ा जा रहा है. उम्र में कम सोरब को मलाइका के साथ देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

किसके साथ दिखी मलाइका की नजदीकियां?
इंटरनेट पर उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो कैमरा के लिए फोटो और वीडियो बना रहे हैं. सोरब ने मलाइका को अपनी बांहों में लिया हुआ है. दोनों की इंटेंस केमिस्ट्री देख लोगों के होश उड़ गए हैं. वो कैमरा की तरफ देखते हुए डांस कर रहे हैं. मलाइका को सोरब संग नजदीकियां शेयर करते देख यूजर्स ने हैरानी जताई है. सौरभ ने इंस्टा पर मलाइका संग फोटोज को पोस्ट किया है. इसमें वो हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

फोटो में वे साथ में पोज देते दिख रहे हैं. एक वीडियो में सोरब एक्ट्रेस को गले से लगाते हुए दिखे. दोनों का डांसिंग मोड ऑन है. उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित मलाइका के रेस्टोरेंट में पार्टी की. वहां पर बाकी सेलेब्स और करीबी फ्रेंड्स भी मौजूद थे. लेकिन मलाइका और सोरब का टशन देखने लायक था. इससे पहले मलाइका का नाम हीरा व्यापारी हर्ष मेहता संग भी जोड़ा गया. वे दोनों अक्सर साथ देखे जा रहे हैं. हाल ही में इटली वेकेशन से उनकी सेल्फी वायरल हुई थी, जिससे रिश्ते की अफवाहें तेज हो गई थी. हालांकि मलाइका ने अपने किसी भी अफेयर को कंफर्म नहीं किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement

अर्जुन संग टूटा रिश्ता
मलाइका एक वक्त अर्जुन कपूर के प्यार में थीं. उनका और अर्जुन का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन रहता था. एक वक्त तक उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से दूर रखा था. लंबे वक्त बाद अपने रिश्ते को पब्लिक किया. उनकी शादी करने की भी बातें हो रही थीं. लेकिन मलाइका और अर्जुन का ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका. ब्रेकअप के बाद वो एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने हुए हैं.
 

Advertisement
Advertisement