scorecardresearch
 

मायावती की जिंदगी से प्रेरित नहीं है मैडम चीफ मिनिस्टर, बोले सौरभ शुक्ला

सौरभ शुक्ला ने कहा कि मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि अगर आप नॉर्थ इंडिया के नहीं होते तो शायद आप मुझे कह रहे होते कि ये कहानी मैडम जयललिता जी के जीवन से प्रेरित है. क्योंकि जैसे मायावती जी, काशीराम जी को अपना गुरु मानती हैं वैसे ही मैडम जयललिता जी, एम जी रामचंद्रन जी को अपना गुरु मानती थीं. तो हमारी ये कहानी कहीं से भी मायावती जी की जिंदगी से प्रेरित नहीं है.

Advertisement
X
मैडम चीफ मिनिस्टर पोस्टर
मैडम चीफ मिनिस्टर पोस्टर

22 जनवरी को ZEE5 पर फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के साथ-साथ आकाश ओबेरॉय, मानव कौल और सौरभ शुक्ला की भी अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवाद में घिर गई है, क्योंकि कुछ लोगों को लगता है कि ये फिल्म BSP सुप्रिमो मायावती की जिंदगी से प्रेरित है.

क्या बोले सौरभ शुक्ला?

आजतक से बात करते हुए फिल्म में ऋचा चड्ढा के राजनीतिक गुरु का किरदार निभाने वाले एक्टर सौरभ शुक्ला ने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि अगर आप नॉर्थ इंडिया के नहीं होते तो शायद आप मुझे कह रहे होते कि ये कहानी मैडम जयललिता जी के जीवन से प्रेरित है. क्योंकि जैसे मायावती जी, काशीराम जी को अपना गुरु मानती हैं वैसे ही मैडम जयललिता जी, एम जी रामचंद्रन जी को अपना गुरु मानती थीं. तो हमारी ये कहानी कहीं से भी मायावती जी की जिंदगी से प्रेरित नहीं है और ना ही उनके जीवन पर आधारित है. क्योंकि ये कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है और एक महिला किरदार के इर्द गिर्द घूमती है और तीसरी बात ये है कि वो महिला दलित वर्ग से आती हैं तो इसलिए लोगों को ऐसा लग सकता है लेकिन सच्चाई ये नहीं है.’

Advertisement

क्या है कहानी?
फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सौरभ शुक्ला कहते हैं, ‘ये एक लड़की की कहानी है जिसका नाम तारा रुप राम है और ये किरदार ऋचा चड्ढा निभा रही हैं, तो कैसे वो लड़की जमीन से उठकर राजनीति के आकाश पर चमकती है. उसके राजनीतिक सफर में क्या क्या अड़चने आती हैं. इसी के इर्द गिर्द हमारी फिल्म की कहानी घूमती है. मैं फिल्म में मास्टर जी का किरदार निभा रहा हूं क्योंकि सभी लोग मुझे प्यार से मास्टर जी कहते हैं. मैं ही फिल्म में तारा रूप राम का राजनीतिक गुरु बना हूं क्योंकि तारा राजनीति की सारी बारिकियां मुझसे ही सीखती है.’

देखें: आजतक LIVE TV  


सौरभ शुक्ला एक जाने माने राइटर और डायरेक्टर भी हैं लेकिन पिछले काफी समय से वो सिर्फ एक्टिंग पर ही फोकस कर रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए सौरभ शुक्ला कहते हैं, ‘जनवरी 2020 में बतौर डायरेक्टर मेरी फिल्म ‘बर्फ’ फ्लोर पर जाने वाली थी, स्टार कास्ट भी फाइनल हो गई थी, और 15 जनवरी से हमारी शूटिंग शुरू होनी थी लेकिन तब तक हमें ये खबर मिल गई थी कि कोरोना नाम की कोई बीमारी आई है, जिसकी वजह से हमें दिक्कत आ सकती है तो ऐसे में हमने ये तय किया कि थोड़ा सा हम लोग रुक जाते हैं. किसी को भी अंदाज़ा नहीं था कि ये कोरोना इतने लम्बे समय तक दुनिया को परेशान करेगा तो अच्छा हुआ कि हमने काम नहीं शुरू किया था. वरना थोड़ी सी शूटिंग पूरी करने के बाद साल भर हमें रुकना पड़ता तो मैं जल्द ही अपना ये रुका हुआ काम फिर से शुरू करुंगा.’

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement