scorecardresearch
 

लंदन की सड़कों पर करोड़पति बिजनेसमैन का हाथ पकड़कर घूम रहीं कृति सेनन, Video वायरल

कृति सेनन को लंदन में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग स्पॉट किया गया. कपल हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए, जिसके वीडियो ने अब फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर खलबली सी मचा दी है.

Advertisement
X
कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया
कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी तरक्की हासिल कर चुकी हैं. पिछले कुछ सालों में वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक बन गई हैं, जिनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. लेकिन इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रहती है. माना जाता है कि कृति अपने से 9 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. 

बॉयफ्रेंड कबीर के साथ दिखीं कृति

कृति सेनन को अक्सर लंदन के बिजनेसमैन कबीर बहिया संग स्पॉट किया जाता है. दोनों की कोजी फोटोज कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं. कुछ समय पहले जब कृति की छोटी बहन नुपुर सेनन की शादी स्टेबिन बेन से हुई थी, तब वहां भी कबीर मौजूद थे. उन्हें कृति के परिवार संग हंसी-खुशी वक्त बिताते हुए देखा गया था. 

कबीर बहिया और कृति सेनन ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया. मगर अब उनका एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ पकड़े देखे गए हैं. ये वीडियो किसी फैन ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें उन्होंने लंदन में कृति को देखा. 

वीडियो में कृति को ब्राउन आउटफिट के साथ ब्लू जीन्स और बूट्स में देखा गया. वहीं कबीर ने सिंपल ट्रैक सूट पहना हुआ था. दोनों हाथों में हाथ पकड़े बातें करते हुए कहीं जाते नजर आए. इस दौरान कबीर की नजर कैमरे की तरफ जरूर घूमी, मगर कृति अपनी बातों में बिजी दिखीं. एक्ट्रेस का ये वीडियो अब हर जगह तेजी से वायरल हो रहा है. 

Advertisement

रेडिट समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है. लोग कृति के बॉयफ्रेंड कबीर के लुक्स पर फिदा हो रहे हैं. वहीं कुछ लोग कपल की प्राइवेसी को बिगाड़ने की बात लिख रहे हैं. उनके मुताबिक, ये चीज सही नहीं. 

बात करें कृति सेनन के वर्क फ्रंट की, तो उनकी पिछली फिल्म धनुष के साथ 'तेरे इश्क में' थी, जिसे काफी पसंद किया गया जबतक थिएटर्स में 'धुरंधर' की आंधी नहीं आई. अब कृति को जल्द 'कॉकटेल 2' में देखा जाएगा, जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement