scorecardresearch
 

Sooryavanshi Promotion: इज्जत बचाकर भागते अक्षय कुमार ठोकर खाकर गिर पड़े, कटरीना ने किया रिकॉर्ड

कटरीना रिकॉर्ड‍िंग जारी रखती हैं. अक्षय कहते हैं- 'कटरीना रिकॉर्ड मत करो. ऐसे अच्छा नहीं लगेगा. हमारी इज्जत का सवाल है.' इतना कहकर वे और रोह‍ित भागने लगते हैं कि तभी अक्षय ठोकर खाकर गिर जाते हैं. ये सब कटरीना कैमरे में रिकॉर्ड कर लेती हैं.

Advertisement
X
रोह‍ित शेट्टी-कटरीना कैफ-अक्षय कुमार
रोह‍ित शेट्टी-कटरीना कैफ-अक्षय कुमार
स्टोरी हाइलाइट्स
  • सूर्यवंशी का मजेदार प्रमोशनल वीड‍ियो
  • कटरीना ने अक्षय-रोह‍ित को किया रिकॉर्ड

डायरेक्टर रोह‍ित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन शुरू हो चुका है. फिल्म के लीड एक्टर्स अक्षय कुमार और कटरीना कैफ, अपने अपने अंदाज में फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. फिल्म के लिए फैंस जितने एक्साइटेड हैं, उतनी ही फिल्म की कास्ट भी. इसी एक्साइटमेंट को कटरीना कैफ ने एक बेहद मजेदार वीड‍ियो में दिखाया है. 

कटरीना ने दिखाई अक्षय-रोह‍ित की एनर्जी 

कटरीना ने वीड‍ियो शेयर कर कहा- 'ये सूर्यवंशी के प्रमोशन का पहला दिन है. मैंने रोह‍ित सर और अक्षय को इससे पहले कभी इतना एक्साइटेड नहीं देखा था. वे फुल तैयारी में हैं, बहुत एनर्जेट‍िक हैं.' इतना कहकर कटरीना, रोह‍ित और अक्षय की तरफ कैमरा घूमाती हैं जो कि बिल्ड‍िंग के एक कोने में चुपचाप बैठे नजर आते हैं. 

परिवार संग अलीबाग में छुट्टी मनाने निकलीं Shilpa Shetty, गायब रहे राज कुंद्रा, Photos

अक्षय रोह‍ित की गोद में सिर रखकर लेटे दिखाई देते हैं. कटरीना को पास आते देख रोह‍ित हंसते हुए कहते हैं कि उन्हें इस तरह रिकॉर्ड ना करे. कटरीना भी कहती हैं- 'नहीं नहीं मैं रिकॉर्ड नहीं कर रही.' फिर अक्षय से कहती हैं कि अगर वे सुबह 5 बजे उठेंगे तो पूरा दिन ऐसे ही थकान होगी ना. अक्षय भी कटरीना से रिकॉर्ड ना करने को कहते हैं, पर कटरीना कहां सुनने वाली. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

ईशान खट्टर फूलों का गुलदस्ता लिए Ananya Panday से मिलने पहुंचे? वायरल है ये वीडियो

कटरीना रिकॉर्ड‍िंग जारी रखती हैं. अक्षय कहते हैं- 'कटरीना रिकॉर्ड मत करो. ऐसे अच्छा नहीं लगेगा. हमारी इज्जत का सवाल है.' इतना कहकर वे और रोह‍ित भागने लगते हैं कि तभी अक्षय ठोकर खाकर गिर जाते हैं. ये सब कटरीना कैमरे में रिकॉर्ड कर लेती हैं. 

5 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म 

अब आप समझ ही सकते हैं कटरीना के इस वीड‍ियो ने अक्षय और रोह‍ित की कितनी इज्जत बचाई या कितनी इज्जत बढ़ाई है. वैसे उनका ये प्रमोशनल आइड‍िया भी फैंस को पसंद आ रहा है. फिल्म 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर थ‍िएटर्स में रिलीज हो रही है. 

 

Advertisement
Advertisement