scorecardresearch
 

अनुष्का-विराट की वायरल हो रही अनसीन फोटो, एक्ट्रेस का दिखा बब्ली लुक

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दिख रही हैं. उनकी ये अनसीन फोटो आईपीएल 2021 के दौरान की है.

Advertisement
X
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन तस्वीरों के कारण सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ पोज कर रहे हैं. कपल की ये फोटो आईपीएल 2021 के दौरान की है. मोहम्मद अजहरुद्दीन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के युवा खिलाडियों में से एक हैं. अजहरुद्दीन के लिए ये एक फैन बॉय मोमेंट होगा और ये फोटो अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए भी बेहद खास होगी, क्योंकि मां बनने के बाद वे हमें बेहद कम देखने को मिलती हैं. 

विराट-अनुष्का की अनदेखी तस्वीर 
तस्वीर में देखा जा सकता है अनुष्का ने व्हाइट कलर की शार्ट ड्रेस कैरी की हुई है. तस्वीर में अनुष्का काफी क्यूट और बब्ली दिख रही हैं. अपने आउटफिट को मैच करते हुए एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है साथ ही गोल्डन ईयररिंग्स पहने हुए हैं. वहीं उनके पति विराट कोहली व्हाइट टी-शर्ट और महरून शॉर्ट्स में काफी कूल दिख रहे हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन की बात करें तो उन्होंने RCB की जर्सी कैरी की हुई है. तस्वीर पर उनके फैंस हार्ट इमोटिकॉन शेयर कर प्यार बरसा रहे हैं. 

वामिका संग एयरपोर्ट पर हुए थे स्पॉट 
हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान अनुष्का और विराट फेस शील्ड और मास्क लगाए दिखे. अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को बेबी कैर‍ियर में अपन सीने से लगा रखा था. मालूम हो क‍ि मां बनने के कुछ समय बाद अनुष्का ने सेट पर वापसी कर ली है. उन्होंने अपने शूट‍िंग लोकेशन से मेकअप करते हुए तस्वीर शेयर की थी. बता दें कि कपल ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका का स्वागत किया. 

Advertisement

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट के तहत फिल्म 'Qala' का निर्माण किया जा रहा है. इस फिल्म के जर‍िए इरफान खान के बेटे बाब‍िल खान बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. 

 

Advertisement
Advertisement