गोविंदा 1990 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई हिट्स दीं. हाल ही के कुछ महीनों में उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है. हालांकि एक्टर ने इन इल्जामों को खारिज कर दिया. लेकिन एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें आज भी खत्म नहीं हो रही हैं. अब गोविंदा ने इस बारे में खुलकर बात की है.
नीलम संग रिश्ते पर बोले गोविंदा
गोविंदा से पूछा गया कि क्या वो नीलम से प्यार करते थे? सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि देखिए, हम सब जो गांव वाले टाइप के यंगस्टर्स होते हैं, हमें गोरी औरतें बहुत अच्छी लगती हैं. ये जो ऑपोजिट अट्रैक्शन होता है ना, वो हो जाता है. वो अलग थीं और इतनी अच्छी लड़की. लगता था जैसे डॉल हो.
आगे वो कहते हैं कि नीलम डॉल टाइप की पर्सनालिटी थीं. मैं उनकी फिल्में देखकर सीटी बजाता था. उस वक्त यही सोचता था कि इनके साथ काम करूंगा. जब वो मेरी हीरोइन बनीं, तो सच में मुझे यकीन ही नहीं हुआ.
एक्टर ने नीलम को उनके करियर के लिए लकी बताया. उन्होंने साफ तौर पर ये नहीं कहा कि दोनों रिलेशनशिप में थे. पर इशारों ही इशारों में ये बता दिया कि उनके मन में उसके लिए फीलिंग्स थीं. वो हंसते हुए कहते हैं कि उस जमाने में अभी जैसे अफेयर्स होते हैं, वैसे तो होते नहीं थे. हम बवाल मचाते थे... हो गया, लग रहा है चल रहा है.
उन्होंने ये भी कहा कि उस दौर का रोमांस बस एक-दूसरे को देखने तक सीमित था. पहले वाला रोमांस होता था, वो देखने मात्र का था. कितना अच्छा काम कर पाए हम लोग. हर फिल्म देखो... गाने सुपरहिट, फिल्में हिट.
1990 में स्टारडस्ट मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने ये स्वीकारा था कि वो नीलम से प्यार करते थे और उन्होंने सुनीता से अपनी इंगेजमेंट तोड़ दी थी. गोविंदा, नीलम से शादी करना चाहते थे और उन्हें लगता था कि इसमें कुछ गलत नहीं है. लेकिन इंगेजमेंट तोड़ने के पांच दिन बाद सुनीता ने कॉल करके गोविंदा को समझाया. अगर सुनीता कॉल ना करतीं, तो वो नीलम से शादी कर लेते.