scorecardresearch
 

व्हाइट कलर की ड्रेस में दीपिका का स्टाइलिश लुक, जानें कितनी है कीमत

जहां एक तरफ रणवीर सिंह अपने यूनिक और तड़क-भड़क वाले आउटफिट के लिए जाने जाते हैं वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण आमतौर पर अपनी आउटफिट को सिंपल रखना पसंद करती हैं.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फैशन सेंस की वजह से जानी जाती हैं. एक्ट्रेस यूथ के बीच एक आइकन की तरह हैं और वे अपनी फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं. कब किस वक्त कौन सा आउटफिट उनपर जंचेगा इसका वे खासतौर पर ख्याल रखती हैं. जहां एक तरफ रणवीर सिंह अपने यूनिक और तड़क-भड़क वाले आउटफिट के लिए जाने जाते हैं वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण आमतौर पर अपनी आउटफिट को सिंपल रखना पसंद करती हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन सेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान वे अलग ही अंदाज में नजर आईं. दीपिका पादुकोण ने फैन्स संग एक इंटरैक्टिव सेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान वे बेहद यूनिक स्टाइल में नजर आईं. एक्ट्रेस इस खास इंटरैक्शन के दौरान व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं जिसमें ब्लैक स्ट्रिप्स थे. इस दौरान वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनकी ये ड्रेस जारा कंपनी की है.  

आमतौर पर दीपिका ऐसी ड्रेसेज आउटिंग के दौरान पहनती हैं मगर फैन्स संग इस खास इंटरैक्शन को उन्होंने और भी दिलचस्प बना दिया. एक्ट्रेस इस दौरान पोनीटेल में नजर आईं. एक्ट्रेस की इस यूनिक ड्रेस की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है. आप इसे 4 हजार से भी कम दाम में खरीद सकते हैं. स्वेट शर्ट की कीमत 1990 रुपये है वहीं स्कर्ट की कीमत भी 1990 रुपये है. यानी कि  4 हजार रुपये के अंदर ही आप इसे खरीद सकते हैं.

Advertisement
इस स्पेशल ड्रेस में नजर आईं एक्ट्रेस
इस स्पेशल ड्रेस में नजर आईं एक्ट्रेस

देखें: आजतक LIVE TV

83 में हसबेंड रणवीर संग आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण पिछली बार फिल्म छपाक में नजर आई थीं. इस फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले करती नजर आई थीं. इसके अलावा वे फिल्म 83 का हिस्सा होंगी. इसमें वे हसबेंड रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म साल 2020 जनवरी में रिलीज होनी थी मगर कोरोना काल की वजह से ऐसा हो ना सका. फिलहाल इसकी नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. इसके अलावा वे फाइटर और पठान मूवी का भी हिस्सा हैं.

 

Advertisement
Advertisement