डेविड धवन बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं. फैन्स को उनकी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का बेसब्री से इंतजार है. 23 मई को फिल्म का ट्रेलर रिजील किया गया. इस मौके पर मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया, जहां डेविड धवन रो पड़े. अपने पिता को रोता देख वरुण धवन की आंखें भी नम हो गईं.
रो पड़े डेविड धवन
ऐसा माना जा रहा है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' के डेविड धवन फिल्मों से रिटायरमेंट ले लेंगे. करण जौहर ने अपनी पोस्ट में उनके रिटायरमेंट की हिंट दी थी. शायद यही वजह है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट काफी इमोशनल रहा. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर स्टारकास्ट के साथ डेविड धवन के बड़े भाई अनिल धवन भी मौजूद थे.
अनिल धवन ने अपने छोटे भाई की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी रिलेशनशिप कमाल की रही है. हम स्कूल में भी साथ और कॉलेज में भी. ये बहुत प्यारी फिल्में बनाता है. कई फिल्मों में मैंने इसके साथ काम किया. मैं पूरी जिंदगी अच्छी फिल्में करने में व्यस्त रहा. मैं सिनेमा में 56 फिल्में की हैं. इस उम्र में मैं आज भी फिल्में कर रहा हूं.
भाई की बात सुनकर डेविड धवन रो पड़े. डेविड धवन को रोता देख पूजा हेगड़े ने उन्हें संभाला. पीछे खड़े वरुण धवन भी पापा को इमोशनल देख रो पड़े. डेविड धवन कहते हैं कि मैं इसे (अनिल धवन) को बोलता था कि मैं 74 साल का हूं. तुम मुझे 74 साल से जानते हो. तुम अपनी पत्नी या बच्चे को भी इतने सालों से जानते हो क्या.
अनिल धवन कहते हैं कि ये मेरे लिए बहुत केयरिंग और पॉजेसिव है. डेविड धवन ने ये भी कहा कि अगर मैं इंडस्ट्री में हूं, तो अपने भाई की वजह से हूं. वो मेरे यहां होने का सबसे बड़ा कारण हैं. मेरी वजह से ये वरुण धवन यहां है. उन्होंने अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपने भाई को दिया.
फिल्म की बात करें तो 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होगी. इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर जैसे सितारे नजर आएंगे.