हंसल मेहता के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और जीशान आयूब स्टारर फिल्म छलांग का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में नुसरत भरूचा फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म 13 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 1 सेकेंड का है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है.
रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर 4 लाख 82 हजार से ज्यादा बार इस ट्रेलर को देखा जा चुका है और कमेंट बॉक्स में अधिकतर लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है. फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "गेट, सेट, छलांग. मोंटू मास्टरजी और उनकी टीम को देखिए प्राइम वीडियो पर."
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक पीटी टीचर के बारे में है जो स्कूल में पढ़ाता तो है लेकिन बहुत बेमन. उसकी न तो इस नौकरी को लेकर कोई खास दिलचस्पी है और न ही अपने काम को लेकर. इसी बीच उनकी लाइफ में नुसरत भरूचा की एंट्री होती है जिसे मोंटू पसंद करने लगता है. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब इसमें जीशान आयूब की एंट्री होती है.
जीशान भी नुसरत को पसंद करने लगते हैं और इसी वजह से राजकुमार और जीशान में भिडंत हो जाती है. मामला जब ज्यादा बिगड़ जाता है तो प्रिंसिपल के सामने ये तय किया जाता है कि दोनों टीचर्स की एक-एक टीम बनाई जाएगी और एक कॉम्पटीशन होगा. जिसमें जीतने वाली को नौकरी मिलेगी और दूसरे को जॉब छोड़नी पड़ेगी.
कमेंट बॉक्स में ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफें की हैं. एक यूजर ने लिखा, "काफी रियलिस्टिक फिल्म है. पीटी टीचर्स कुछ इसी तरह के होते हैं. काफी अच्छी तरह से उन्हें इस फिल्म में दिखाया गया है." एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा क्यों होता है कि सभी पीटी टीचर्स को कंप्यूटर टीचर ही पसंद आती है. लेकिन अच्छी फिल्म है."
ये भी पढ़ें-