scorecardresearch
 

ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज को हुए 4 साल, करण जौहर बोले- ये मोहब्बत का जश्न है

28 अक्टूबर 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और फवाद खान जैसे सितारे नजर आए थे. करण जौहर की ये फिल्म अजय देवगन स्टारर फिल्म शिवाय के साथ रिलीज हुई थी.

Advertisement
X
ऐ दिल है मुश्किल का एक सीन
ऐ दिल है मुश्किल का एक सीन

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को रिलीज हुए आज चार साल पूरे हो गए हैं. फिल्म की चौथी एनिवर्सरी पर फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें फिल्म के कुछ सबसे यादगार सीन्स उन्होंने शेयर किए हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, "ऐ दिल है मुश्किल को रिलीज हुए 4 साल हो गए हैं. प्यार का जश्न... चाहे ये एकतरफा ही क्यों न हो. शुक्रिया बेहिसाब प्यार के लिए जो फिल्म और उस रुहानी संगीत को मिलता रहा जो आज भी जिंदा है." करण जौहर की इस पोस्ट को 3 घंटे में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है.

देखें: आजतक LIVE TV 

28 अक्टूबर 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और फवाद खान जैसे सितारे नजर आए थे. करण जौहर की ये फिल्म अजय देवगन स्टारर फिल्म शिवाय के साथ रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों के क्लैश की वजह से काफी विवाद भी हुआ था हालांकि बावजूद इसके ADHM को खास क्रेडिट नहीं मिला.

Advertisement

फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला. इसे इसके म्यूजिक और प्लॉट के लिए तो सराहा गया लेकिन बावजूद इसके क्रिटिक्स ने फिल्म की खास सराहना नहीं की. हालांकि जहां तक बॉक्स ऑफिस की बात है तो फिल्म ठीक ठाक बिजनेस कर पाने में कामयाब रही थी.

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement
Advertisement