scorecardresearch
 

आयरा खान ने दोस्त संग शेयर की बचपन की तस्वीर, खुद को बताया कूल किड

तस्वीर में आयरा खान और Danielle Pereira एक दूसरे का हाथ पकड़े खड़े हैं और कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं. आयरा ने तस्वीर में ब्लू टर्टल नैक स्वेटर पहना है और उनके गले में बीड्स वाला नेकलेस है. उनके बाल छोटे हैं और उन्होंने अपनी जीभ बाहर निकाली हुई है.

Advertisement
X
आयरा खान
आयरा खान
स्टोरी हाइलाइट्स
  • आयरा खान ने शेयर की बचपन की फोटो
  • फैंस ने आयरा को बताया क्यूट
  • डायरेक्टर बनना चाहती हैं आयरा

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और एक्टिव भी रहती हैं. आयरा खान अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद किया है. आयरा खान ने अपनी दोस्त Danielle Pereira के साथ बचपन में खिंची एक तस्वीर को शेयर किया है. 

आयरा ने शेयर की बचपन की तस्वीर

तस्वीर में आयरा खान और Danielle Pereira एक दूसरे का हाथ पकड़े खड़े हैं और कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं. आयरा ने तस्वीर में ब्लू टर्टल नैक स्वेटर पहना है और उनके गले में बीड्स वाला नेकलेस है. उनके बाल छोटे हैं और उन्होंने अपनी जीभ बाहर निकाली हुई है. वहीं डैनिएल पिंक टी-शर्ट के ऊपर ग्रे ओवरऑल पहना हुआ है. आयरा खान ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'क्या आप यहां के सबसे कूल किड्स से मिले हो?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

आमिर खान की बेटी आयरा ने शेयर की तस्वीर, 'सिगरेट का पैकेट' देख यूजर्स ने किया ट्रोल

आयरा खान की इस तस्वीर को खूब प्यार मिल रहा है. फैंस संग आयरा के अन्य दोस्त दोनों को क्यूट बता रहे हैं. साथ ही कमेंट सेक्शन फायर और आई हार्ट इमोजी ने भरा हुआ है. वैसे यह पहली बार नहीं है कि आयरा खान ने कुछ क्यूट पोस्ट किया हो. उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग भी उनकी फोटोज को खूब पसंद किया जाता है. 

Advertisement

डायरेक्टर बनना चाहती हैं आयरा खान

हाल ही में आयरा खान और नूपुर शिखरे साथ में काजा की ट्रिप पर गए थे. दोनों ने ट्रिप से कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें काफी पसंद किया गया. बता दें कि आयरा खान अपने पिता आमिर खान की तरह एक्टर बनने का सपना नहीं देखती हैं, बल्कि डायरेक्शन की दुनिया में जाना चाहती हैं. दो साल पहले उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था. आयरा खान ने 2019 में Euripedes’ Medea नाम के प्ले का निर्देशन किया था, जिसमें हेजल कीच नजर आई थीं.

 

Advertisement
Advertisement