scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

पत्नी रश्मिका को गोद में उठाकर झूमे विजय, बांहों में लेकर किया रोमांटिक डांस, इमोशनल हुईं सास

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 1/15

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की खूबसूरत जोड़ी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधी. प्री-वेडिंग फंक्शन में कपल ने धूम मचाई. 24 फरवरी को उनकी संगीत नाइट थी. 
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 2/15

यहां रश्मिका-विजय ने फुल एनर्जी के साथ डांस किया. कपल ने इंस्टा पर संगीत की फोटोज को शेयर किया है. पोस्ट में रश्मिका ने लिखा- वो रात प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक, सिंगिंग, चमक और हम सबके नाच-गाने से भरी रही. वो सचमुच अब तक की सबसे यादगार रात थी. 
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 3/15

''मैं और विजय सबको सरप्राइज करना चाहते थे. फिर परिवार भी हमें सरप्राइज करना चाहता था. हमारे परिवारों को इतने बेफिक्र और शानदार तरीके से डांस करते देख हम पूरी तरह एक्साइटेड और सरप्राइज हो गए.''
 

Advertisement
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 4/15

रश्मिका ने बताया कि संगीत में उन्होंने फाल्गुनी शेन पीकॉक का ग्लिटरी आउटफिट पहना. ये कपड़े शानदार थे, लेकिन बहुत भारी भी, फिर भी उन्होंने इन्हें पहनकर पूरी रात डांस किया. 
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 5/15

वहीं विजय ने लिखा- वो शाम जहां हमारे हंसते-हंसते आंसू निकल गए, नाचते-नाचते पैरों के तलवे दर्द करने लगे, सबकी स्पीच और सरप्राइज ने आंखें नम कर दीं. 
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 6/15

''खूबसूरत लोगों के साथ हुई ये शानदार पार्टी थी.'' विजय ने बताया कि फाल्गुनी शेन पीकॉक के कपड़े पहनकर उन्होंने सुबह के 4 बजे तक डांस किया.
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 7/15

कपल ने पार्टी के इंसाइड वीडियो भी पोस्ट किए हैं. एक वीडियो में विजय अपनी दुल्हन रश्मिका को बांहों में लेकर झूम रहे हैं. कभी रश्मिका को गोद में उठाकर डांस करते दिखे.
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 8/15

रश्मिका-विजय के कपल डांस की फोटो छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने पति के लिए स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी दी. रश्मिका ने अपनी फैमिली के अलावा विजय के भाई संग भी डांस किया.
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 9/15

संगीत फंक्शन में कई मोमेंट ऐसे भी हुए जब रश्मिका-विजय की आखें नम हुईं. तस्वीरों में वो रोमांटिक होते और इमोशनल होते हुए नजर आते हैं.
 

Advertisement
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 10/15

एक फोटो सामने आई है जिसमें विजय देवरकोंडा की मां अपनी बहू रश्मिका पर प्यार लुटाती हैं. बेटे-बहू की जोड़ी को लेकर बात करते हुए वो इमोशनल हो जाती हैं.
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 11/15

विजय ने भी अपनी लेडीलव के लिए स्पेशल डांस किया. एक फोटो में एक्टर रश्मिका को प्यार से प्रपोज करते दिखे. उन्हें साथ में झूमता देखकर फैंस खुश हो रहे हैं.
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 12/15

संगीत नाइट की फोटोज देखने के बाद लोगों ने इसे ड्रीमी बताया है. रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री की सबने तारीफ की है.
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 13/15

कपल ने विंटेज गाड़ी में बैठकर वेन्यू में एंट्री ली. सिल्वर लहंगे में रश्मिका स्टनिंग लगीं. अपने लुक को उन्होंने डायमंड सेट, ईयरिंग्स, ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया. 
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 14/15

वहीं विजय ब्लू शेरवानी में हैंडसम हंक लगे. कपल की संगीत फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं. फैंस को अब उनकी हल्दी, मेहंदी फंक्शन की तस्वीरों का इंतजार है. 
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
  • 15/15

All Photos: Instagram @rashmika_mandanna/thedeverakonda
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement