scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

परिवार के करीब हैं विजय देवरकोंडा, इंडस्ट्री से है छोटे भाई का कनेक्शन, ऐसा है परिवार

विजय देवरकोंडा
  • 1/9

तेलुगू सिनेमा का जाना माना नाम विजय देवरकोंडा, 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में रश्मिका मंदाना से शादी रचाने वाले हैं. इस शादी को लेकर कपल समेत, दोनों के परिवार और फैंस बेहद खुश हैं.

विजय देवरकोंडा
  • 2/9

साल 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' में विजय और रश्मिका ने साथ काम किया था. माना जाता है कि इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया. सालों डेटिंग के बाद अब एक्ट्रेस देवरकोंडा परिवार की बहू बनने वाली हैं.

विजय देवरकोंडा
  • 3/9

रश्मिका मंदाना के होने वाले पति विजय देवरकोंडा अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं. उन्हें अक्सर पेरेंट्स संग देखा जाता है. दिवाली, गणेश चतुर्थी, मकर संक्रांति, क्रिसमस, साल के सभी बड़े त्योहारों को विजय अपने परिवार के साथ ही मनाते हैं.

Advertisement
विजय देवरकोंडा
  • 4/9

विजय देवरकोंडा का परिवार बहुत छोटा-सा है. इसमें उनके पेरेंट्स गोवर्धन राव और माधवी हैं. साथ ही एक्टर का एक भाई भी है, जिसका नाम आनंद देवरकोंडा है. आनंद भी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर हैं. उन्हें फिल्म 'बेबी', 'मेलोडीज' और 'डोरसनी' में देखा जा चुका है.

विजय देवरकोंडा
  • 5/9

कुछ और खास शख्स, जो देवरकोंडा परिवार का हिस्सा हैं, वो हैं उनके डॉग स्टॉर्म और चेस्टर. दोनों ही साइबेरियन हस्की हैं. दोनों हो डॉग्स को एक्टर का परिवार बेहद प्यार करता है. स्टॉर्म को विजय और उनके भाई आनंद, 2020 के कोविड लॉकडाउन के दौरान अपने घर लेकर आए थे.

विजय देवरकोंडा
  • 6/9

साल 2019 में विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद के पोश इलाके जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला खरीदा था. इसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं. इस लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये हाई सिक्योरिटी एरिया में आती है.

विजय देवरकोंडा
  • 7/9

2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' की सक्सेस मीट के दौरान विजय के पेरेंट्स ने बताया था कि वो कैसी बहू चाहते हैं. संयोग से रश्मिका मंदाना ने उसी फिल्म में एक्टर के साथ काम किया था. एक्टर की मां ने अपनी शर्त बताते हुए कहा था, 'मुझे बस ऐसी बहू चाहिए जो मेरे बेटे का अच्छे से ख्याल रखे. उसे बिना शर्त प्यार करना चाहिए, बस यही. वह इंडस्ट्री में है, इसलिए बहू को उसे समझना चाहिए.'

विजय देवरकोंडा
  • 8/9

विजय के पिता गोवर्धन ने पत्नी से सहमति जताई और कहा, 'मैं चाहता हूं कि वह जिससे चाहे शादी कर ले. मेरे कोई आपत्ति या अपेक्षाएं नहीं हैं. न तो जाति की और न ही धर्म की. मुझे खुशी होगी अगर वह किसी भारतीय से, खासकर साउथ इंडियन लड़की से शादी करे.'

विजय देवरकोंडा
  • 9/9

अब देवरकोंडा परिवार ने रश्मिका मंदाना के रूप में अपनी ड्रीम बहू पा ली है. खबरों के मुताबिक, विजय से रश्मिका की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी. दोनों अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट करते दिखे थे. अब 26 फरवरी को दोनों परिवार की मौजदगी में एक हो जाएंगे.

All Photos: Instagram/@thedeverakonda

Advertisement
Advertisement
Advertisement