शाहरुख खान भी एक परफेक्शनिस्ट की तरह हर किरदार को गहराई से निभाते हैं. देवदास फिल्म इसी बात का सबूत देती है. फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के किंग खान का फिल्म से एक रोचक किस्सा.
(Photo: Screengrab)
ये तो आपको पता ही होगा कि फिल्म में शाहरुख खान का किरदार देवदास पारो के घर के बाहर पेड़ के नीचे दम तोड़ देता है. शूट करते हुए शाहरुख को ये सीन रियल फील नहीं दे रहा था.
(Photo: Screengrab)
लल्लनटॉप से बातचीत में डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी जो उस समय इस फिल्म में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर थे, उन्होंने बताया कि शाहरुख ने मौत के सीन को रियल फील देने के लिए खुद से एक तरकीब खोज निकाली थी.
(Photo: Screengrab)
विक्रमादित्य ने बताया कि ये किस्सा फिल्म के आखिरी सीन का है, जिसमें शाहरुख का किरदार एक पेड़ के नीचे दम तोड़ देता है और पारो (ऐश्वर्या राय) दौड़ते हुए उनके पास आती है.
(Photo: Screengrab)
दरअसल, सैटिस्फाई फील ना करने पर शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने अचानक एक असिस्टेंट से शहद लाने को कहा, जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.
(Photo: Screengrab)
मोटवानी बताते हैं कि किसी को समझ नहीं आया कि शाहरुख शहद का क्या करेंगे, लेकिन जब उन्हें शहद मिला तो उन्होंने उसे अपने चेहरे पर लगा लिया.
(Photo: Screengrab)
उनका मकसद था कि मक्खियां उनके चेहरे पर बैठें, जिससे मौत के सीन को और ज्यादा रियल दिखाया जा सके, जैसे असली लाशों पर होता है. ये पूरी तरह से शाहरुख का खुद का आइडिया था, जिसने सीन को और भी ज्यादा प्रभावशाली बना दिया.
(Photo: Screengrab)
इसी तरह उन्होंने देवदास को शराबी की तरह दिखाने के लिए असली में शराब पीनी शुरू कर दी थी. खुद शाहरुख ने ये सीक्रेट रिवील किया था. डायरेक्टर ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा था कि शाहरुख हमेशा सोचते रहते हैं कि सीन को बेहतर कैसे बनाया जाए और सेट पर हर इंसान को खास महसूस करवाते हैं.
(Photo: Screengrab)