सोहेल खान और सीमा सजदेह ने शादी के 24 साल बाद तलाक लिया. लेकिन अलग होने के बाद एक्स-कपल साथ में हैंगआउट करता दिखता है. इसे लेकर सीमा को कई बार ट्रोल भी किया गया.
सीमा ने फिल्मीबीट से इस बारे में बात की और अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लोग क्यों उम्मीद करते हैं कि तलाक के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएं.
सीमा ने कहा- मैं एक शादी में गई सोहेल के साथ और वायरल हो गई. मैंने तो कमेंट्स देखा भी नहीं, मेरे फ्रेंड ने बताया. तो मुझे लगा- आखिर क्यों?
सीमा ने बताया कि वो नहीं समझ पातीं कि क्यों लोग तलाक के बाद उन्हें सोहेल के साथ देख नहीं पाते. मेरी शादी हुई थी उस इंसान से.
सीमा ने अपनी फ्रस्ट्रेशन जताते हुए कहा कि- मेरा 20 साल का रिश्ता रहा है. हमारे दो बच्चे हैं, जिनकी हम साथ में परवरिश करते हैं. हम कैसे सब कुछ भूल सकते हैं.
सोहेल मेरे बच्चों का पिता है, और वो हमेशा रहेगा. हमारी एक फैमिली रही है और रहेगी. ये मेरी लाइफ की रियलिटी है और रहेगी, लोगों को ये समझ क्यों नहीं आता.
सीमा ने आगे कहा कि- लोग बस अपने आप से मान लेते हैं कि अगर आपका तलाक हो गया है तो आप एक दूसरे दुश्मन हो गए हैं. अरे, कोई तलाक सुंदर और अच्छा नहीं होता.
सीमा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि- हर तलाक अपने दौर से गुजरता है, आपको उस पॉइंट पर आना होता है जहां आप गुस्से और नाराजगी को भूलकर आगे बढ़ना होता है. हमारे बच्चे हैं तो अपने दुख को भूलकर सब कुछ करना होगा. हम जिंदगीभर एक परिवार रहेंगे.
सीमा ने कहा कि मुझे ये बहुत अजीब लगता है कि जब लोग कहते हैं- अरे ये तो अब भी अच्छे से बात करते हैं, साथ रहते हैं, मिलते हैं. क्या करूं- चाकू घोंप दूं. सोहेल और मैं ठीक हैं, अपने बच्चों से प्यार करते हैं, उनके लिए कुछ भी करेंगे.