scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

40 की उम्र में मां बनेगी एक्ट्रेस, मेंटल हेल्थ पर पड़ा असर? बोली- हर रोज...

लिन लैशराम
  • 1/8

रणदीप हुड्डा नवंबर 2023 में लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी मणिपुरी रीति-रिवाज से हुई थी, जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आई थी.

लिन लैशराम
  • 2/8

शादी के 2 साल बाद लिन मां बनने वाली हैं. रणदीप और लिन अपने आने वाले बेबी के वेलकम के लिए एक्साइटेड हैं. डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि 40 की उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर कितनी तैयार हैं. 

लिन लैशराम
  • 3/8

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो एक-एक दिन इससे निपट रही हैं. अभी तो वो सब कुछ समझने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन एक बात पक्की है कि बेबी रोज प्यार, संस्कृति और बेहतरीन खाने से घिरा रहेगा. 

Advertisement
लिन लैशराम
  • 4/8

मणिपुरी खाने का क्लाउड किचन चलाने वाली लिन के लिए खाना सिर्फ भोजन नहीं, रोज का काम है. लिन ने बताया कि प्रेग्नेंसी डाइट फॉलो करना मुश्किल हो जाता है. कुछ नियम तो मानती हूं, लेकिन रोज फेल हो जाती हूं. नई चीजें टेस्ट करना मेरी जिंदगी का हिस्सा है. पूरी प्रेग्नेंसी में मीठे की भूख लगी रहती है. लक्ष्य रहता है कि रेसिपी टेस्टिंग और क्रेविंग्स के बीच बैलेंस बना रहे. 

लिन लैशराम
  • 5/8

एक्ट्रेस ने बताया कि मेंटल हेल्थ ठीक रखने के लिए वो छोटे-छोटे काम करती हैं. उन्होंने कहा कि मैं रोज 30 मिनट लिखती हूं, चैंटिंग और मेडिटेशन करती हूं. लिखना, चैंटिंग और साइलेंस में बैठना मुझे रीसेट करता है. ये शांत रूटीन बदलावों में उन्हें शांत रखता है. 
 

लिन लैशराम
  • 6/8

लिन बताती हैं कि प्रेग्नेंसी में वो दिन की शुरूआत वर्कआउट से करती हैं. फिर वो दिनभर काम करती हैं. काम 6 बजे तक खत्म हो जाता है. कभी-कभी ये रात तक खिंचता है. उन्होंने कहा कि बिजनेस और मां बनने की तैयारी के बीच वो खुद को संभाल रही हैं.

लिन लैशराम
  • 7/8

शादी को याद करते हुए लिन ने बताया कि संस्कृति की असलियत ने लोगों को छू लिया. लोग मुझसे मिलते ही पहले ये बात करते हैं. सच्चाई ने सबको इम्प्रेस किया. 
 

लिन लैशराम
  • 8/8

लिन कहती हैं कि वो और रणदीप जब भी फ्री होते हैं, तो घर पर रहकर रिलैक्स करते हैं. जिंदगी के आने वाले सफर पर बात करते हैं. इनके चाहने वाले भी दोनों के बेबी को लेकर एक्साइटेड हैं. 

PHOTO: Instagram @linlaishram

Advertisement
Advertisement