scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बॉलीवुड की कॉमेडी, सलमान-गोव‍िंदा बने लीड हीरो

pati patni aur woh do
  • 1/10

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो- 15 मई को रिलीज हो चुकी है. इस पर कई बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर यानी शादी के बाहर रिश्तों को मजाकिया और ग्लैमरस तरीके से दिखाने के आरोप लगे. लेकिन बीते दशकों में ऐसी कई फिल्में हैं जो इसी तरह की प्लॉट या सब्जेक्ट पर बनीं लेकिन उसे दर्शकों ने फनी, क्यूट, भावुक और मजेदार जैसी कैटेगरी में डाला. उन पर किसी ने सवाल नहीं उठाया.

आइये आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्में...
 

mastii
  • 2/10

बॉलीवुड में एडल्ट कॉमेडी फिल्मों का ट्रेंड ज्यादा नहीं था, लेकिन इंद्र कुमार की इस फिल्म ने गेम बदल दिया. फिल्म मस्ती में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी और रितेश देशमुख- तीन शादीशुदा दोस्तों के रोल में हैं, जो अपनी बोरिंग मैरिड लाइफ में थोड़ा तड़का लगाने के लिए अफेयर की राह पकड़ लेते हैं. लेकिन मामला तब बिगड़ जाता है जब अजय देवगन एक पुलिसवाले के रोल में एंट्री लेते हैं और कहानी डार्क कॉमेडी बन जाती है. यहां चीटिंग को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है.

Thank You
  • 3/10

अनीस बज्मी की फिल्म थैंक्यू में बॉबी देओल, इरफान खान और सुनील शेट्टी ऐसे पति बने हैं, जो शादी के बाहर मजे ढूंढते हैं. उनकी पत्नियों को जब शक होता है, तो वो अक्षय कुमार को प्राइवेट डिटेक्टिव बनाकर पीछे लगा देती हैं. फिल्म में पतियों की बेवफाई और पत्नियों की माफी को कॉमेडी के साथ दिखाया गया है.

Advertisement
Shaadi No. 1
  • 4/10

डेविड धवन की फिल्म शादी नंबर 1 में फरदीन खान, शरमन जोशी और जायद खान ऐसे पति बने हैं, जिन्हें लगता है कि उनकी पत्नियां उन्हें नजरअंदाज करती हैं. इसके बाद वो एक बिजनेसमैन की बेटियों को पटाने के मिशन पर निकल पड़ते हैं. फिल्म में रिश्तों और धोखे को कॉमेडी बनाकर पेश किया गया.

No Entry
  • 5/10

नो एंट्री मूवी में अनिल कपूर एक वफादार पति हैं, लेकिन उनकी पत्नी लारा दत्ता हमेशा उन पर शक करती रहती हैं. वहीं सलमान खान का किरदार अपनी पत्नी ईशा देओल को धोखा देता रहता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सलमान, अनिल कपूर की मुलाकात बिपाशा बसु से करवाते हैं और फिर शुरू होता है गड़बड़झाला.

Biwi No.1
  • 6/10

डेविड धवन की फिल्म बीवी नंबर 1 में करिश्मा कपूर एक सिंपल हाउसवाइफ बनी हैं, जिनके पति सलमान खान उन्हें छोड़कर मॉडल सुष्मिता सेन के प्यार में पड़ जाते हैं. इसके बाद करिश्मा खुद को बदलकर पति को वापस पाने की कोशिश करती हैं. फिल्म ने बेवफाई को ग्लैमरस तरीके से दिखाया.
 

Sandwich
  • 7/10

अनीस बज्मी की फिल्म सैंडविच में गोविंदा एक ऐसे पति बने हैं, जिनकी दो पत्नियां हैं- रवीना टंडन और महिमा चौधरी. गोविंदा दोनों के बीच अपनी जिंदगी बैलेंस करने की कोशिश करते हैं. लेकिन जब दोनों पत्नियां आमने-सामने आती हैं, तो हालात और मजेदार हो जाते हैं.

Kis Kisko Pyaar Karoon
  • 8/10

किस किसको प्यार करूं से कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. कहानी में कपिल तीन अलग-अलग महिलाओं से शादी कर लेते हैं, जो एक ही बिल्डिंग में रहती हैं और किसी को नहीं पता कि उनका पति एक ही आदमी है. हालत तब और खराब हो जाती है जब उन्हें चौथी शादी में भी जाना पड़ता है.

Saajan Chale Sasural
  • 9/10

डेविड धवन की साजन चले ससुराल फिल्म में गोविंदा को लगता है कि उनकी पहली पत्नी करिश्मा कपूर बाढ़ में मर चुकी है, इसलिए वो तब्बू से शादी कर लेते हैं. लेकिन बाद में पता चलता है कि करिश्मा जिंदा हैं. इसके बाद गोविंदा दोनों पत्नियों से अपनी शादी छुपाने की कोशिश करते हैं.

Advertisement
Gharwali Baharwali
  • 10/10

घरवाली बाहरवाली में अनिल कपूर की पत्नी रवीना टंडन मां नहीं बन सकतीं, जिससे परिवार परेशान हो जाता है. हालात ऐसे बनते हैं कि अनिल कपूर चुपके से नेपाली लड़की रंभा से दूसरी शादी कर लेते हैं. फिल्म ने इस गंभीर मुद्दे को भी कॉमिक अंदाज में दिखाया.

Advertisement
Advertisement