scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

पवन सिंह से तलाक के बाद दूसरी शादी करेंगी ज्योति सिंह? बोलीं- जिंदगी बर्बाद कर दी

ज्योति सिंह
  • 1/10

ज्योति सिंह और पवन सिंह का तलाक केस पिछले 8 सालों से कोर्ट में है, जिस पर अब तक फैसला नहीं आ पा रहा है. ज्योति सिंह ने बताया कि आखिर क्या वजह है, जो अब तक उनका तलाक केस पेडिंग है.
 

ज्योति सिंह
  • 2/10

ज्योति से पूछा गया कि क्यों उनका तलाक नहीं हो पा रहा है. क्या तलाक के बाद वो दूसरी शादी करेंगी. सूर्या भाई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं उन्हें तलाक क्यों दूं. उन्होंने मेरी जिंदगी के 8 साल बर्बाद कर दिए. 
 

ज्योति सिंह
  • 3/10

मैंने अपने सामने छोटी बहनों की शादी देखी, उनकी गोद में बच्चे देखे. आपने मेरा पूरा 8 साल बर्बाद कर दिया. अगर आपको छोड़ना था, तो आप मुझे पहले छोड़ देते. 

Advertisement
ज्योति सिंह
  • 4/10

वो कहती हैं कि अगर हमारा तलाक हो भी जाता है, तो भी मैं दूसरी शादी नहीं करूंगी. अगर मुझे ये करना होता तो बहुत पहले ही कर चुकी होती. मुझे इस शादी में इतना दुख और डिप्रेशन मिला है कि मुझे दूसरी शादी नहीं करनी. 
 

ज्योति सिंह
  • 5/10

उन्होंने कहा कि अगर मेरी दूसरी शादी हो भी जाती है, तो भी मैं पवन सिंह की पत्नी के नाम से जानी जाऊंगी. पवन जी के पास बस एक रिकॉर्डिंग गई थी, तो चीजें यहां तक आ गईं. मैं ये सोचती हूं कि कोई अगला मुझे कैसे स्वीकार करेगा. ये जानते हुए कि मैं एक वक्त पर मैं किसी की पत्नी थी. 

ज्योति सिंह
  • 6/10

ज्योति कहती हैं कि ना मैं खुद शादी करूंगी और ना उन्हें करने दूंगी. मेरा एक ही मकसद है अगर मेरे बाद ये किसी से शादी करें, तो इनकी चौथी शादी करने की हिम्मत ना हो. क्योंकि आप एक दो नहीं, कई लड़कियों का जीवन बर्बाद कर चुके हैं. 

ज्योति सिंह
  • 7/10

इनके साथ बहुत-बहुत बड़ी चीजें हुईं, लेकिन बहुत आसानी से निकल गए. ज्योति बताती हैं कि मैं अपने मम्मी-पापा के साथ रहती हूं, हम एक ही फ्लैट में रहते हैं, लेकिन हमारी बात नहीं होती. पापा मुझसे बात करने से भागते हैं. 
 

ज्योति सिंह
  • 8/10

ज्योति कहती हैं कि मैं अपने पापा से कहना चाहूंगी. आप मेरे हीरो हैं और हमेशा रहेंगे. आप मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. कोई गलती नहीं हुई है. इतना कहकर वो रो पड़ीं. 

Photo: Instagram @jyotipsingh999

ज्योति सिंह
  • 9/10

ज्योति सिंह से पूछा गया कि पवन सिंह ने कहा था कि उनके पिता का सपना था कि वो उनका बच्चा खिलाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. ज्योति कहती हैं कि हां. जब शादी में ही दिक्कतें हैं, तो कोई बच्चा कैसे करेगा. 
 

Advertisement
ज्योति सिंह
  • 10/10

पवन सिंह संग रिश्ते में फैली कड़वाहट की वजह से ज्योति डिप्रेशन में जी रही हैं. वो डिप्रेशन की दवा ले रही हैं. उन्होंने कहा कि हमारी शादी 20 दिन के अंदर तय हुई थी और उनसे शादी करके मैं आजतक पछता रही हूं.  

Advertisement
Advertisement