scorecardresearch
 

यूपी फतह के लिए इस 'लक्ष्मण रेखा' को पार करना जरूरी

2012 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई समाजवादी पार्टी को कुल 29 फीसदी वोट मिले थे, जिसके बल पर समाजवादी पार्टी ने 226 सीटें जीती थी. वहीं 2007 में मायावती को 30 प्रतिशत वोट मिला था, जिसके दम पर बसपा ने कुल 206 सीटें जीती थी. गौरतलब है कि अगर किसी भी पार्टी को सत्ता में आना है तो अधिक वोट प्रतिशत होना भी बेहद जरुरी है.

Advertisement
X
202 सीटों के लिए करना होगा लक्ष्मण रेखा पार!
202 सीटों के लिए करना होगा लक्ष्मण रेखा पार!

उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल तो बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं, लेकिन अगर पिछले चुनावों पर नजर डाले तो जीत के लिए वोटों का प्रतिशत सभी के लिए अहम है. 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बहुमत के लिए कुल 202 सीटों की जरुरत है. भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने अपने-अपने तरीकों से वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश की है, जिसका नतीजा कुछ ही देर में सामने होगा.

कितने प्रतिशत वोट जरूरी
2012 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई समाजवादी पार्टी को कुल 29 फीसदी वोट मिले थे, जिसके बल पर समाजवादी पार्टी ने 226 सीटें जीती थी. वहीं 2007 में मायावती को 30 प्रतिशत वोट मिला था, जिसके दम पर बसपा ने कुल 206 सीटें जीती थी. गौरतलब है कि अगर किसी भी पार्टी को सत्ता में आना है तो अधिक वोट प्रतिशत होना भी बेहद जरुरी है.

Advertisement

किसकी क्या है ताकत?
यूं तो सभी पार्टियां अपनी रैलियों और प्रचार में विकास की बात की है, लेकिन सभी पार्टियां अपने जातिगत वोटों पर नजर बनाकर रखी है. बीजेपी ने 2014 में दलित और अति पिछड़ा वोटरों के सहारे अधिक सीटें जीती थी, वहीं इस बार भी पीएम मोदी के नाम पर बीजेपी सभी जातियों का वोट हासिल करना चाहेगी. वहीं समाजवादी पार्टी अपने परंपरागत वोटर मुस्लिम और यादव वोटरों के बलबूते सत्ता में वापसी की राह देख रही है. बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती अपनी सोशल इंजीनियरिंग के दम पर सत्ता में वापसी चाहेगी.

कुल कितने वोटर?
यूपी में लगभग 20 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 21 प्रतिशत तक दलित, 41 प्रतिशत ओबीसी, 19 प्रतिशत मुस्लिम, 23 फीसदी तक सवर्ण वोटर हैं.

Advertisement
Advertisement