scorecardresearch
 

बागपत चुनाव को लेकर जयंत चौधरी का फेक ट्वीट वायरल, RLD अध्यक्ष बोले- जनता पहचान ले...

यूपी में चुनाव से पहले सियासत के गलियारों में गर्मी बढ़ी हुई है. इसी बीच आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बागपत चुनाव को लेकर एक फर्जी पोस्ट को लेकर ट्वीट किया है.

Advertisement
X
जयंत सिंह (फाइल फोटो)
जयंत सिंह (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • जयंत सिंह ने शेयर किया एक स्क्रीनशॉट
  • जयंत का दावा- फेक है बागपत चुनाव से जुड़ा ट्वीट

उत्तर प्रदेश में चुनाव आते-आते यहां की सियासत में भी उबाल उठा हुआ है. एक तरफ जहां सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दमखम को दिखने में जुटी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ फेक न्यूज़ सभी के लिए परेशानी का सबब भी बनी हुई हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को आरएलडी अध्यक्ष जयंत सिंह ने उनसे जुड़ी एक फेक न्यूज़ को लेकर ट्वीट किया है. जिसमें जयंत के मुताबिक बागपत चुनाव पर एक झूठा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. 

जयंत ने अपने एक ट्वीट में एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बागपत चुनाव पर झूठा पोस्ट बनाकर वायरल किया जा रहा है.  बागपत पुलिस को तहरीर दी गई है. उन्होंने ट्वीट में यूपी सरकार पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए लिखा कि विकास पर जवाब जब दे नहीं पा रहे तो फोटोशॉप द्वारा फ़र्ज़ी पोस्ट बनाने वाले कौन हैं जनता पहचान ले!! दरअसल जयंत ने यहां एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसको लेकर उनका दावा है कि यह फेक है. उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया. 
 

 

Twitter पर एक फर्जी पोस्ट शेयर की गई है, जो कि RLD नेता जयंत चौधरी की बताई जा रही है. इसमें कहा गया है कि 'अहमद हमीद को दिया गया टिकट मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती है'. इसके साथ ही कई बातें लिखी गई हैं. हालांकि RLD नेता जयंत चौधरी ने इस पर संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया कि झूठा पोस्ट बनाकर वायरल किया जा रहा है. 
 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः-

 

 

Advertisement
Advertisement