बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के तेवर आक्रामक होते जा रहे हैं. चुनावी रैलियों के साथ ही वह ट्विटर भी बीजेपी पर लगातार प्रहार कर रहे हैं. अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलयुगी धृतराष्ट्र और अमित शाह को दुर्योधन बता दिया है.
ने सोमवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट में लिखा है कि हस्तिनापुर में बैठका कलयुगी धृतराष्ट्र ना सिर्फ अंधा है बल्कि बहरा और गूंगा भी है.
हस्तिनापुर में बैठा कलयुगी धृतराष्ट्र ना सिर्फ अंधा है बल्कि बहरा और गूंगा भी है। दुर्योधन को समाज तोड़ने के लिए नंगा नाच करने की खुली छूट है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd)
ने आगे लिखा है कि ये धृतराष्ट्र अंदर से डरपोक है और दिखावे के लिए चिल्लाता है.
ये धृतराष्ट्र अंदर से डरपोक है। दिखावे के लिए चिल्लाता है। जब बोलने की ज़रूरत होती है, मौन धारण कर छुप कर बैठ जाता है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd)
आरजेडी प्रमुख ने बीजेपी के विकास के एजेंडे को झूठा बताते हुए इसे विनाश का एजेंडा बताया है.
छद्म विकास भाजपा का एजेंडा है। सबका साथ सबका विकास का अर्थ दरअसल "कुछ का साथ, सबका विनाश" है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd)
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में लालू ने लिखा है कि वह प्रवासी गुजरातियों को बिहार का सत्यानाश नहीं करने देंगे.
लालू-नीतीश की बिहारी जोड़ी से बेहतर बिहार को कोई जानता है क्या? इन प्रवासी गुजरातियों को बिहार का सत्यानाश नहीं करने देंगे।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd)
गौरतलब है कि रविवार को खबर आई थी कि आरजेडी प्रमुख के गोमांस संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व नाराज है और इसी के तहत सोनिया और राहुल गांधी ने लालू के साथ मंच साझा नहीं करने का फैसला किया है.