scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: मुस्लिम युवक ने गिफ्ट के बजाय मांगा बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट

चुनाव जीतने की खातिर जहां नेता वोटर्स को लुभाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, तो वहीं एक युवक अपनी पसंद के नेता को जिताने के लिए अपनी शादी के कार्ड पर वोट देने की अपील की है.

Advertisement
X
सुजय विखे पाटिल (फाइल फोटो)
सुजय विखे पाटिल (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीजेपी उम्मीदवार सुजय विखे पाटील को जिताने के लिए एक मुस्लिम युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर वोट देने की अपील की है. कार्ड पर लिखा है- शादी में किसी भी तरह का तोहफा मत दीजिए, लेकिन अपने सुनहरे कल के लिए सुजय विखे पाटील को वोट जरूर दीजिए.

युवक फिरोज शेख ने अपनी शादी के लिए 500 कार्ड छपवाए हैं. उसमें कुछ मुस्लिम रिश्तेदार हैं तो कुछ हिंदू दोस्त भी. शेख जहां भी शादी का कार्ड देने जाते हैं, वहां पर सुजय विखे पाटील को वोट देने की अपील अवश्य करते हैं.

बता दें कि अहमदनगर दक्षिण लोकसभा सीट से विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील के बीजेपी में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है. एक तरफ महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के पुत्र सुजय विखे पाटील हैं तो वहीं उनके खिलाफ एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार हैं. दोनों की दुश्मनी लंबे से चल रही है. उसके चलते लोकसभा चुनाव में अहमदनगर दक्षिण की सीट कांग्रेस को छोड़ने पर आखिरी तक शरद पवार अड़े थे, जिसके बाद राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील बीजेपी में शामिल हो गए.

Advertisement

सुजय विखे पाटील के कांग्रेस छोड़ने के कारणों के बारे में सूत्र बताते हैं कि राधाकृष्ण विखे पाटील ने अपने बेटे के लिए अहमदनगर लोकसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ करार होने और यह सीट एनसीपी के खाते में चले जाने के बाद सुजय पाटील को तगड़ा झटका लगा. दूसरी ओर एनसीपी के प्रमुख शरद पवार की ओर से कहा गया था कि सुजय विखे पाटील को यहां से उनकी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था.

Advertisement
Advertisement