लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी झूठे वादे करने का आरोप लगाकर पीएम मोदी पर निशाना साधते आए हैं. इस कड़ी में बुधवार को ट्विटर पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ताना मारते हुए एक मॉर्फ्ड इमेज शेयर की कि इंग्लिश डिक्शनरी में Modilie नाम से शब्द है. राहुल गांधी के इस मजाक पर ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का जवाब आया है. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ट्वीट करके बताया कि Modilie जैसा कोई शब्द उनकी डिक्शनरी में नहीं है. राहुल ने Modilie शब्द के बाद गुरुवार को इसी नाम से वेबसाइट (www.modilies.in) को लेकर ट्वीट किया था.
बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष बैक अकाउंट में 15 लाख रुपए, हर साल 2 करोड़ रोजगार जैसे वादों पर पीएम मोदी पर हमलावर मूड में ही रहे हैं. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा Modilie नया शब्द है जो दुनियाभर में मशहूर हो रहा है. अब तो एक वेबसाइट भी है जो मोदी के झूठ को बता रही है. इस वेबसाइट को खोलने पर देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के बयान के आगे Lie लिखा है. साथ ही इसमें अलग-अलग मीडिया समूह को दिए गए इंटरव्यू में उनके बयान को दिखाया गया है और उनके आगे ही Lie लिखा हुआ है.There’s a new word in the English Dictionary. Attached is a snapshot of the entry :) pic.twitter.com/xdBdEUL48r
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 15, 2019
‘Modilie’ is a new word that’s become popular worldwide. Now there’s even a website that catalogues the best Modilies! https://t.co/Ct04DlRsj3
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2019
राहुल गांधी ने इससे पहले बुधवार को इंग्लिश डिक्शनरी में Modilie शब्द दिखाते हुए पीएम मोदी पर ताना मारा था. राहुल गांधी की शेयर की गई इमेज में इस शब्द को संज्ञा (Noun) बताया गया है, जिसका अर्थ दिखाया गया है- बार-बार बदला गया सच. इसका एक और अर्थ बताया गया है, ऐसा झूठ जो आदतन बोला जाता हो. इसके प्रयोग भी दिए गए हैं. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं राजनीति में नई भाषा लाने पर जोर दे रहा हूं. आइए मुद्दों पर एक-दूसरे से से लड़ें. आइए विचारधारा पर कड़ा संघर्ष करें, लेकिन हमें एक दूसरे से नफरत और हिंसा नहीं करनी चाहिए. ये खराब है.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर